---विज्ञापन---

क्रिकेट

3 मैच, 0 रन… T20 वर्ल्ड कप में अब तक फ्लॉप रहे अभिषेक शर्मा को मिला गुरुमंत्र! कोच गौतम की नेट्स में ‘गंभीर’ क्लास

Abhishek Sharma-Gautam Gambhir: अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब तक भूलने लायक रहा है. उन्होंने 3 मैच खेले और एक भी रन नहीं बनाया. अब सुपर 8 में अभिषेक को बड़ा स्कोर बनाने की सख्त जरूरत है. अब एक तस्वीर सामने आ रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर ने अभिषेक की क्लास लगाई और उन्हें गुरुमंत्र दिया.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 21, 2026 06:52
Abhishek Sharma-Gautam Gambhir
गंभीर-अभिषेक के बीच चर्चा

Abhishek Sharma-Gautam Gambhir: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अभिषेक शर्मा बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. उन्होंने ग्रुप स्टेज में एक भी रन नहीं बनाया और अपने तीनों मैचों में शून्य पर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा से सभी को बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन अब तक उनका बल्ला शांत रहा है. सुपर 8 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया ने अहमदाबाद में जमकर अभ्यास किया. साफ तौर पर अभिषेक का आत्मविश्वास लगातार फ्लॉप रहने के बाद काफी नीचे होगा. इसी बीच अभिषेक को कोच गौतम गंभीर ने खास ‘गुरुमंत्र’ दिया.

गौतम गंभीर ने लगाई अभिषेक की क्लास!

गौतम गंभीर ICC टूर्नामेंट्स में हमेशा ही भारत के लिए रन बनाते आए हैं. उन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप में कमाल का प्रदर्शन किया. अब हेड कोच के रूप में वो अपना ये अनुभव युवा प्लेयर्स को साझा कर रहे हैं. अभिषेक के लगातार फ्लॉप होने के बाद सुपर 8 में उनसे तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद है. गौतम गंभीर भी यही चाहते हैं और इसी वजह से उन्होंने अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक की क्लास लगाई.

---विज्ञापन---

कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां शर्मा से हेड कोच बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबी चर्चा हुई. अभिषेक के साथ जरूर गंभीर ने अपना अनुभव साझा किया होगा और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने का गुरुमंत्र प्रदान किया होगा.

खबर अपडेट हो रही है…

First published on: Feb 21, 2026 06:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.