Shahid Afridi: भारत के दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के बीच मैदान पर तल्खी हर क्रिकेटप्रेमी की यादों में हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए एक वनडे मैच के दौरान गंभीर रन लेते समय अफरीदी से टकरा गए थे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों में जमकर बहस हो गई। हालांकि कई मौकों पर दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से बातचीत करते नजर आए हैं। अब अफरीदी ने एक यूट्यूब शो पर गंभीर से जुड़े सवाल का जवाब दिया है।
गंभीर भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों से अलग थे
यूट्यूब शो हद कर दी पर पाकिस्तानी सोशल-मीडिया स्टार और अभिनेता मोमिन साकिब से बात करते हुए अफरीदी से पूछा गया कि क्या वह गंभीर को उकसा सकते हैं? इस पर अफरीदी ने कहा कि यह क्रिकेट में एक सामान्य रणनीति थी।उन्होंने कहा कि गंभीर भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों से अलग थे। वे अपनी नेशनल टीम में भी उसी तरह की प्रतिष्ठा रखते थे। उनका अन्य खिलाड़ियों के साथ भी विवाद हुआ। हालांकि एंकर ने जैसे ही इस मामले पर ज्यादा बात करनी चाही, अफरीदी ने उनसे सकारात्मक चर्चा करने की अपील की।
ये चीजें क्रिकेट में चलती हैं
अफरीदी ने कहा- ये चीजें क्रिकेट में चलती हैं। यह आम बात है। मुझे लगता है कि इसे सोशल मीडिया पर अधिक प्रचारित किया गया। वो अलग किस्म का किरदार है और आम खिलाड़ियों से थोड़ा अलग है। टीम इंडिया में भी उनकी प्रतिष्ठा वैसी ही है। ऐसा नहीं है कि यह केवल मेरे साथ था। मुझे लगता है कि हमें इस शो में और अधिक सकारात्मक चीजों पर चर्चा करनी चाहिए।
गंभीर की टाइमिंग की तारीफ
इसके बाद मोमिन ने अफरीदी से गंभीर से सकारात्मक पहलू का जिक्र करने को कहा तो उन्होंने गंभीर की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- मैंने बहुत कम भारतीय बल्लेबाजों को बल्ले से इतनी अच्छी टाइमिंग करते हुए देखा है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। इस साल की शुरुआत में गंभीर और अफरीदी दोहा में लीजेंड्स क्रिकेट लीग में नजर आए थे। इस दौरान दोनों ने मैच के दौरान हाथ मिलाया।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
17 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
38 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines