Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

‘ये फैसला पूरी तरह गलत…’, बायकॉट के फैसले पर PCB के खिलाफ खड़ा हुआ ये पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर

Danish Kaneria on Boycott: पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच को बायकॉट करने का फैसला किया है. सरकार के इस फैसले पर एक पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने निराशा जाहिर की है और पाकिस्तान के इस फैसले को पूरी तरह से गलत बताया है. आइए आपको भी बताते हैं कि ये क्रिकेटर कौन है?

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 2, 2026 16:48
Former Pakistani Cricketer Danish Kaneria bold statement against Pakistan Boycott
Former Pakistani Cricketer Danish Kaneria bold statement against Pakistan Boycott

Danish Kaneria on Boycott: पाकिस्तान की सरकार ने टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले ग्रुप स्टेज मुकाबले को बायकॉट करने का फैसला किया है. 15 फरवरी को दोनों टीमों के कोलंबो के मैदान पर भिड़ंत होने वाली है. पाकिस्तान क्रिकेट को इस फैसले के बाद काफी बड़ा नुकसान हो सकता है. हालांकि, ये सब जानते हुए भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस फैसले पर बना हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी 48 घंटों के अंदर एक इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग करेगा जिसमें इस फैसले पर चर्चा होगी. इसी बीच एक पाकिस्तानी क्रिकेटर ने इस फैसले के खिलाफ बयान दिया है. इस पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक पाकिस्तान का ये फैसला पूरी तरह से गलत है और इसका नुकसान पाक क्रिकेट को ही होगा. आइए आपको भी बताते हैं कि ये खिलाड़ी कौन है. 

पूर्व क्रिकेटर ने PCB को दिखाया आईना

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के फैसले को गलत करार दिया है. उन्होंने कहा, “इस फैसले से पाकिस्तान ने सेमीफाइनल और नॉकआउट मैच के लिए अपनी राह और मुश्किल कर ली है. ये फैसला पूरी तरह से गलत है. पाकिस्तान को लगता है कि भारत-पाकिस्तान मैच रेवेन्यू जनरेट करने का अच्छा तरीका है. लेकिन दोनों टीमों के बीच अब राइवलरी बची नहीं है. भारत ने पाकिस्तान को हर एक जगह हराया है, फिर चाहे वो 50 ओवर विश्व कप हो या टी20 विश्व कप.”

---विज्ञापन---

इस फैसले से विवाद और बढ़ेगा- कनेरिया

दानिश कनेरिया आगे कहते हैं कि, “इस तरह के फैसले विवाद को और ज्यादा बढ़ाने का काम करेंगे. इस तरह से फैसले मेरे हिसाब से तो सही नहीं हैं. ये फैसले सोच समझ कर लेने चाहिए. आप पहला मुकाबला नहीं खेलते हैं और सेमीफाइनल में भारत से सामना हो जाता है तो आप क्या करेंगे. क्या आप ट्रॉफी छोड़कर चले आएंगे. भारत के खिलाफ मैच को बायकॉट करने के फैसले में कोई लॉजिक नहीं है. पाकिस्तान बांग्लादेश का सपोर्ट कर रही है, जो कि पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है लेकिन उन्हें अपने ही क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए.”

ये भी पढ़िए- कम नहीं हो रही श्रीलंका की मुश्किलें, सीरीज हार के बाद स्टार तेज गेंदबाज हुआ चोटिल, विश्व कप से होगा बाहर?

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2026 04:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.