कम नहीं हो रही श्रीलंका की मुश्किलें, सीरीज हार के बाद स्टार तेज गेंदबाज हुआ चोटिल, विश्व कप से होगा बाहर?

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से शुरू हो रहे टी 20 विश्व कप से पहले श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार तेज गेंदबाज जो कि विश्व कप के स्क्वॉड का हिस्सा था वो चोटिल हो गया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार ये खिलाड़ी पूरे टी20 विश्व कप से भी बाहर होगा. कौन है ये खिलाड़ी आइए आपको भी बताते हैं.

Sri Lanka Eshan Malinga dislocated shoulder injury

Sri Lanka Eshan Malinga dislocated shoulder injury

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी करने वाले श्रीलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही, जिसके दूसरे मुकाबले में हार के साथ ही टीम ने सीरीज गंवा दी है. इसके बाद अब टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा चोटिल हो गए हैं और वो टी20 विश्व कप से बाहर होने की कगार पर खड़े हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही जानकारी के अनुसार मलिंगा का पूरे विश्व कप से बाहर होना लगभग तय है. हालांकि अभी तक श्रीलंका क्रिकेट की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में लगी थी चोट

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में गेंदबाजी करते हुए ईशान मलिंगा को कंधे में चोट लगी थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार को उनका कंधा डिसलोकेट हो गया है. तेज गेंदबाज मलिंगा को अब अब चोट के स्कैन के लिए 4 से 6 हफ्ते तक के लिए क्रिकेट से दूर होंगे. उनकी जगह श्रीलंका की टीम में रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को जगह मिलेगी. रिपोर्ट में बताया गया है कि मलिंगा की जगह दिलशान मदुशंका या प्रमोद मदुशंका को रिप्लेसमेंट के तौर पर टी20 विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा बनाया जा सकता है. 

कैसा है टी20 इंटरनेशनल में ईशान मलिंग का प्रदर्शन?

विज्ञापन

ईशान मलिंगा ने श्रीलंका के लिए साल 2025 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने टीम के लिए 8 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 8 विकेट ही दर्ज हैं. इस दौरान उनका इकॉनमी 9.41 रहेगा. आईपीएल 2025 में उनको सनराइजर्स की टीम के साथ खेलने का मौका मिला था. उन्होंने 7 मैच खेलते हुए 13 विकेट झटके थे. उनकी ये चोट विश्व कप में श्रीलंका की टीम के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ