IND vs SA: साउथ अफ्रीका के हाथों गुवहाटी में मिली हार को पचाना इतना आसान नहीं होगा. सीरीज बराबर करने का सपना तो चकनाचूर हुआ ही इसके साथ ही टीम इंडिया के दामन में वो बदनुमा दाग लग गया, जो अब शायद ही कभी छूट पाएगा. बल्लेबाजों ने पहले ईडन गार्डन्स और फिर गुवाहाटी में नाक कटाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
दूसरे टेस्ट की दोनों ही पारियों में इंडियन बैटर्स औंधे मुंह गिरे. बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और 540 रनों के जवाब में पूरी टीम 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. दूसरे टेस्ट में वो घटना घट गई, जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आजतक नहीं घट सकी थी.
टीम इंडिया के दामन में लगा दाग
दरअसल, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया को किसी टेस्ट मैच में 350 से ज्यादा रनों के अंतर से हार का मुंह देखना पड़ा है. दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को 408 रनों से रौंद डाला. यह हार आने वाले काफी समय तक चुभेगी. रनों के लिहाज से यह भारतीय टीम की सबसे बड़ी हार भी रही. इससे पहले साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारतीय टीम को 342 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. वहीं, 2006 में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को 341 रनों से धोया था.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘टीम तोड़ेंगे तो ऐसे ही रिजल्ट आएंगे’, भारत की हार पर पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज बयान
20 साल बाद हुआ ऐसा
20 साल में यह पहला मौका है जब टीम इंडिया की ओर से एक भी बल्लेबाज पूरी टेस्ट सीरीज में शतक नहीं लगा सका है. इससे पहले साल 1995 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई सीरीज में यह नजारा देखने को मिला था. भारतीय बल्लेबाज सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा. लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली हार के साथ ही भारतीय टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की राह भी मुश्किल हो चली है. बचे हुए 9 मैचों में से अब टीम इंडिया को कम से कम 7 में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
31 mins agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारतीय टीम को दिलाई पहली सफलता, विल यंग लौटे पवेलियन
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines