Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

पाकिस्तान के लिए फाफ डु प्लेसिस ने IPL खेलने से किया मना, जानें बड़ी वजह  

Faf Du Plessis: आईपीएल में लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने के बाद आरसीबी के कप्तान बने फाफ डु प्लेसिस पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे. आईपीएल 2026 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया है. ऐसे में अब दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फाफ ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अपना नाम देने से ही मना कर दिया है. इसके पीछे पाकिस्तान एक बड़ी वजह है.

Author
Written By: Aditya Updated: Nov 29, 2025 20:33
Faf Du Plessis
Faf Du Plessis

Faf Du Plessis: आईपीएल के दिग्गज फाफ डु प्लेसिस ने एक बड़ा ऐलान करके सभी को चौंका दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी कर चुके डु प्लेसिस ने आईपीएल 2026 के मेगा ऑक्शन में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है. इसके बदले अब वो पाकिस्तान सुपर लीग में खेलना चाहते हैं. फाफ अब पीएसएल 2026 में खेलकर अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं. फाफ के इस फैसले से फैंस बहुत ज्यादा हैरान है. 

आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं लेंगे फाफ डु प्लेसिस 

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में 154 मैच खेलकर 4773 रन बनाए हैं. जिसमें 39 अर्धशतक भी शामिल है. हालांकि फाफ को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिलीज कर दिया है. ऐसे में अब वो आईपीएल 2026 में हिस्सा नहीं लेना चाहते हैं. जिसके आधिकारिक ऐलान करते हुए उन्होंने कहा, ‘14 सीजन आईपीएल में खेलने के बाद अब मैंने अगले साल के लिए होने वाले ऑक्शन में नाम नहीं देने का फैसला किया है. यह लीग मेरे करियर का अहम हिस्सा रही है. मैं लकी था कि मुझे वर्ल्ड क्लास टीम मेट के साथ खेलने का मौका मिला. कई शानदार फ्रेंचाइजियों के लिए मैं खेला और उन फैंस के सामने भी खेला जिनके लिए इस खेल के लिए जज्बा और जुनून अलग ही है.’ 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SA: क्या रांची वनडे में फिर प्लेइंग 11 और बैटिंग ऑर्डर बदलेगी टीम इंडिया? कप्तान केएल राहुल ने किया साफ!

---विज्ञापन---

पाकिस्तानी लीग में अब खेलेंगे डु प्लेसिस  

फाफ डु प्लेसिस अब पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का हिस्सा बनना चाहते हैं. जिसके बारे में उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि, ‘14 साल एक लंबा समय था और मैं गर्व से कह सकता हूं कि जिंदगी का यह चैप्टर मेरे लिए कैसा था. इंडिया की मेरे दिल में बहुत खास जगह. यह मेरा गुडबाय नहीं है. आप मुझे दोबारा भी देखेंगे. इस साल मैंने नए चैलेंज लेने का फैसला किया है. मैं इसलिए पीएसएल (पाकिस्तान सुपर लीग) के अगले सीजन में खेलूंगा. मैं पाकिस्तान में जाकर नए चैलेंज लेना चाहता हूं.’

ये भी पढ़ें: IND vs SA: रांची वनडे से पहले रोहित-विराट पर क्या बोल गए टेम्बा बावुमा? प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोल दिए टीम के पत्ते!

First published on: Nov 29, 2025 08:33 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.