198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को 30 रनों से बड़ी हार मिली है. स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन की वजह से वेस्टइंडीज को टूर्नामेंट में दूसरी जीत मिली है. सैम करन एक छोर पर बल्लेबाजी के बाद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.
ENG vs WI T20I World Cup Up 2026 Highlights: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ीं. मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लिश टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए. जवाब में इंग्लिश टीम 19 ओवरों में ही 166 रनों पर ऑलआउट हो गई. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम ने मुकाबला 30 रनों से अपने नाम कर लिया. वेस्टइंडीज की टीम को बैक टू बैक जीत मिली है.
शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली शानदार पारी
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. ब्रेंडन किंग सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं कप्तान शाई होप जीरो के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. शिमरॉन हेटमायर ने 23 रन बनाए तो वहीं रोस्टन चेस ने 34 रन बनाए. शेरफेन रदरफोर्ड ने 42 गेंदों में नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली. जेसन होल्डर ने अंत में 17 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए जेमी ओवरटन और आदिल रशीद ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. हालांकि अंत में रदरफोर्ड की पारी इंग्लिश टीम के बहुत ज्यादा काम आई. जिसके कारण ही इंग्लैंड की टीम मुश्किल में फंस गई.
ये भी पढ़ें: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए अभिषेक शर्मा, लेकिन क्या नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे मैच? तिलक वर्मा ने दिया बड़ा अपडेट
लगातार दूसरे मुकाबले में जीता वेस्टइंडीज
198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को अच्छी शुरुआत मिली. फिल सॉल्ट ने 30 रन बनाए तो वहीं जोस बटलर ने भी अहम 21 रन जोड़े. जेकेब बेथेल ने भी 33 रनों की पारी खेली. अंत में सैम करन ने भी 30 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी इंग्लिश टीम 19 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 166 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज की टीम को मुकाबले में 30 रनों से जीत मिली. वेस्टइंडीज की टीम के लिए गुणाकेश मोती ने 3 विकेट हासिल किए तो नहीं रोस्टन चेस ने भी 2 विकेट हासिल किए. वेस्टइंडीज की टीम ने स्कॉटलैंड के बाद इंग्लैंड को भी हरा दिया है.
ये भी पढ़ें: SA vs AFG: सुपर ओवर से पहले ही जीत जाती अफगानिस्तान! एक गलती बनी हार की सबसे बड़ी वजह
वेस्टइंडीज की टीम बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. जोफ्रा आर्चर सिर्फ 6 रन बनाकर जेसन होल्डर की गेंद पर रन आउट हो गए. जिसके कारण ही सैम करन अकेले पड़ गए हैं. वेस्टइंडीज की टीम बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है.
इंग्लिश टीम बहुत बड़े मुश्किल में फंस गई है. विल जैक्स के बाद जेमी ओवरटन भी पवेलियन लौट गए हैं. जेमी ओवरटन को 5 रनों के स्कोर पर अकील हुसैन ने आउट किया है.
इंग्लिश टीम फिलहाल बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही है. विल जैक्स सिर्फ 3 रन बनाकर रोस्टन चेस का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही इंग्लिश टीम मुश्किल में नजर आ रही है.
इंग्लिश टीम मुश्किल में फंस गई है. कप्तान हैरी ब्रूक सिर्फ 17 रन बनाकर गुणाकेश मोती का शिकार बन गए हैं. जिसके कारण ही इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.
10वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड को एक और झटका लगा. इंग्लैंड ने जैकब बेथेल के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया. बेथेल 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर गुडाकेश मोती की गेंद पर आउट हो गए.
8वें ओवर की आखिरी गेंद पर इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा. टॉम बैंटन सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. बैंटन को गुडाकेश मोती ने आउट किया. इंग्लैंड का स्कोर 8 ओवर के बाद तीन विकेट पर 85 रन है.
7वें ओवर की चौथी गेंद पर इंग्लैंड को जोस बटलर के रूप में दूसरा झटका लगा. बटलर 21 रन बनाकर रोस्टन चेज की गेंद पर आउट हो गए. इंग्लैंड का स्कोर 7 ओवर के बाद 2 विकेट पर 76 रन है.
इंग्लैंड ने शुरुआती 6 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं. फिलहाल जैकब बेथेल 20 रन और जोस बटलर 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 84 गेंदों पर 130 रन और बनाने हैं.
पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड को पहला झटका लगा. फिल साल्ट 14 गेंदों पर 30 रन बनाकर रोमारियो शेफर्ड की गेंद आउट हो गए. इंग्लैंड का स्कोर 4 ओवर के बाद एक विकेट पर 44 रन है.
इंग्लिश टीम 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. फिल साल्ट और जोस बटलर इंग्लैंड के लिए क्रीज पर उतरे हैं. वहीं वेस्टइंडीज के लिए अकील हुसैन पहला ओवर फेंक रहे हैं.
वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 196 रन बनाए हैं. शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रनों की पारी खेली है. इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 2 विकेट अपने नाम किया. इंग्लिश टीम के पास बड़ी जीत दर्ज करने का मौका है.
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करके धमाकेदार अर्धशतक जड़ दिया है. रदरफोर्ड आक्रामक अंदाज में चौके-छक्के जड़ रहे हैं. जिसके कारण वेस्टइंडीज टीम की वापसी हो गई है.
वेस्टइंडीज की टीम ने 5वां विकेट गंवा दिया है. 15 ओवरों के बाद 5 विकेट गंवाकर 130 रन बनाए हैं. रोवमैन पॉवेल सिर्फ 14 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने हैं.
वेस्टइंडीज की टीम को चौथा झटका लग गया है. रोस्टन चेस 34 रन बनाकर आदिल रशीद का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में नजर आ रही है.
पावरप्ले में ही वेस्टइंडीज टीम को तीसरा झटका लग गया है. शिमरॉन हेटमायर 23 रन बनाकर जेमी ओवरटन का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही पहले 6 ओवरों में वेस्टइंडीज की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 55 रन बनाए हैं.
वेस्टइंडीज को दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा. दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन किंग सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें सैम करन ने पवेलियन की राह दिखाई हैं. वेस्टइंडीज की टीम मुश्किल में आ गई है.
इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को पहली ओवर की 5वीं गेंद पर झटका दिया जब जोफ्रा आर्चर ने उन्हें टॉम बैंटन के हाथों कैच आउट करा दिया. वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए हैं.
ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ.
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.
इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. जिसके बाद दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव कर दिया है. इंग्लिश टीम के पास अब मैच जीतने का बड़ा मौका है.
वानखेड़े स्टेडियम में पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. ऐसे में यहां पर छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है. दोनों ही टीमों में कई पावर हिटर नजर आ रहे हैं. जो एक ओवर में ही मैच पलट सकते हैं.










