हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: मैदान पर इंग्लैंड टीम रहेगी 'कूल-कूल', दबाव में अब और निखरेगा खेल, मैनेजमेंट ने चला मास्टर स्ट्रोक

IND vs ENG: भारत के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। ब्रैंडन मैकुलम के दोस्त की इंग्लिश टीम में एंट्री हुई है।

विज्ञापन
England cricket Team

IND vs ENG: भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। लॉर्ड्स में मिली जीत के बाद बेन स्टोक्स एंड कंपनी के हौसले पूरी तरह से बुलंद हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड में सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है, जहां इंग्लिश टीम सीरीज को अपनी मुट्टी में करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। ग्राउंड पर जोरदार प्रदर्शन करने के लिए मेजबान टीम ने चौथे टेस्ट से पहले मास्टर स्ट्रोक खेला है। इंग्लैंड टीम में मेंटल स्किल्स कोच की एंट्री हुई है, जो प्लेयर्स को मानसिक तौर पर मजबूत बनाने का काम करेंगे। गिल्बर्ट इनोका अपने कोचिंग स्टाइल के लिए काफी मशहूर हैं और उनकी देखरेख में न्यूजीलैंड की रग्बी टीम दो बार चैंपियन बनी थी।

इंग्लैंड ने खेला मास्टर स्ट्रोक

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच से पहले मास्टर स्ट्रोक खेला है। प्लेयर्स को मानसिक तौर पर मजबूत बनाने में उस्ताद माने जाने वाले कोच गिल्बर्ट इनको को इंग्लैंड टीम से जोड़ा गया है। इनको ने साल 2011 और 2015 में न्यूजीलैंड की रग्बी टीम को चैंपियन बनाया था। गिल्बर्ट भारत के खिलाफ सीरीज के साथ एशेज में भी इंग्लिश टीम के साथ होंगे। गिल्बर्ट अपनी पॉलिसी को लेकर काफी मशहूर हैं। न्यूजीलैंड टीम का कोच रहते हुए गिल्बर्ट ने एक पॉलिसी बनाई थी, जिसके तहत खिलाड़ी के पर्सनल हित से ज्यादा तरजीह टीम को दी जाती थी।

उनका मानना है कि ऐसे खिलाड़ी की टीम में जगह नहीं बननी चाहिए, जो टीम से ऊपर खुद को रखता है। गिल्बर्ट के अनुसार, उन टैलेंटड प्लेयर्स को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए, जो अपनी काबिलियत के लिए खास बर्ताव की उम्मीद रखते हैं। बता दें कि गिल्बर्ट ब्रैंडन मैकुलम के ही दोस्त हैं और दोनों ने साथ में काम भी किया हुआ है।

विज्ञापन

सीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड अभी 2-1 से आगे है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 5 विकेट से बाजी मारी थी। हालांकि, एजबेस्टन में टीम इंडिया ने जोरदार कमबैक करते हुए बड़ी जीत का स्वाद चखा था। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया, जहां रविंद्र जडेजा ने अंत तक लड़ाई लड़ी, लेकिन मैच का नतीजा इंग्लैंड के पक्ष में गया।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola