Live Updates
ENG vs NEP LIVE: इंग्लैंड ने 4 रनों से मारी बाजी
सैम करन ने इंग्लैंड की आखिरी ओवर में लाज बचा ली है. करन ने मैच के लास्ट ओवर में सिर्फ 6 रन देते हुए टीम को 4 रनों से जीत दिला दी है. नेपाल की टीम ऐतिहासिक जीत से 4 रन दूर रह गई. मगर क्या कमाल की क्रिकेट आज नेपाल के बल्लेबाजों ने खेली है.
ENG vs NEP LIVE: लास्ट ओवर में 10 रनों की दरकार
गुलशन को लुड वुड ने आखिरी गेंद पर बोल्ड कर दिया है. मगर लोकेश इस ओवर को भी भुनाने में सफल रहे हैं. आखिरी ओवर में जीत के लिए नेपाल को 10 रनों की दरकार है. अच्छी बात यह है कि लोकेश अब स्ट्राइक पर होंगे.
ENG vs NEP LIVE: नेपाल का पलटवार
जोफ्रा आर्चर के ओवर में लोकेश बाम द्वारा जड़े दो सिक्स की मदद से नेपाल इस मैच में लौट आया है. दो ओवर में जीत के लिए अब नेपाल को 24 रनों की दरकार है. क्या नेपाल आज उलटफेर कर पाएगा या नहीं यह देखना यहां से दिलचस्प होगा. इंग्लैंड दबाव में है.
ENG vs NEP LIVE: आरिफ चले पवेलियन
सिक्स लगाने के बाद आरिफ शेख को जोफ्रा आर्चर ने पवेलियन की राह दिखा दी है. मगर यह मैच अभी किसी भी तरफ जा सकता है. अगली 16 गेंदों में 39 रनों की दरकार है.
ENG vs NEP LIVE: नेपाल को लगा एक और बड़ा झटका
इंग्लैंड के हाथ लगातार दूसरे ओवर में बड़ा विकेट लग गया है. एक और सेट बल्लेबाज रोहित 39 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. अब यहां से इंग्लैंड ने इस मैच में कमबैक कर लिया है.
ENG vs NEP LIVE: इंग्लैंड के हाथ लगा बड़ा विकेट
सैम करन ने इंग्लैंड की मैच में वापसी करा दी है. दीपेंद्र को करन ने 44 रनों के स्कोर पर चलता कर दिया है. यह बड़ा विकेट और एक एकदम सही समय पर इंग्लैंड के हाथ लगा है.
ENG vs NEP LIVE: उलटफेर की तरफ बढ़ रहा नेपाल
52 गेंदों में रोहित और दीपेंद्र के बीच 81 रनों की साझेदारी हो चुकी है. यह मुकाबला अब नेपाल की तरफ धीरे-धीरे झुकने लगा है. अगले एक से दो ओवर बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं. रोहित 38 और दीपेंद्र 44 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ENG vs NEP LIVE: 9 ओवर बाद नेपाल 75/2
9 ओवर के बाद नेपाल के स्कोर बोर्ड पर 75 रन लग चुके हैं. दीपेंद्र सिंह 20 और रोहित 15 रन बनाकर खेल रहे हैं.
ENG vs NEP LIVE: नेपाल को लगा दूसरा झटका
नेपाल अभी एक झटके से उबर भी नहीं सका था कि कुशल को भी विल जैक्स ने पवेलियन की राह दिखा दी है. 17 गेदों में 29 रन बनाने के बाद कुशल पवेलियन की ओर चल पड़े हैं.
ENG vs NEP LIVE: नेपाल को लगा पहला झटका
नेपाल को पहला झटक लग गया है. आसिफ शेख महज 7 रन बनाकर चलते बने हैं. लियाम डॉसन ने दिलाई है इंग्लैंड को पहली सफलता.
ENG vs NEP LIVE: नेपाल की पारी शुरू
नेपाल की पारी का आगाज हो चुका है. आसिफ और कुशल भुर्तेल की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है. 2 ओवर में टीम ने 16 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए हैं. कुशल 8 गेंदों में 14 रन बना चुके हैं.
ENG vs NEP LIVE: नेपाल के सामने 185 रनों का लक्ष्य
आखिरी ओवर में विल जैक्स ने 21 रन कूटते हुए इंग्लैंड को एक बढ़िया टोटल तक पहुंचा दिया है. 184 रन स्कोर बोर्ड पर लग गए हैं. यानी जीत के लिए नेपाल को 185 रन बनाने होंगे. यह लक्ष्य नेपाल के लिए आसान नहीं होगा.
ENG vs NEP LIVE: आर्चर लौटे पवेलियन
जोफ्रा आर्चर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए हैं. इंग्लैंड को पारी के आखिरी ओवर में सातवां झटका भी लग गया है.
ENG vs NEP LIVE: हैरी ब्रूक आउट
सिक्स के साथ अर्धशतक पूरा करते ही हैरी ब्रूक अगली ही बॉल पर पवेलियन लौट गए हैं. ब्रूक के खाते में आए हैं 53 रन. इंग्लैंड ने बहुत बड़ा विकेट गलत समय पर गंवा दिया है.
ENG vs NEP LIVE: 18 ओवर बाद इंग्लैंड 151/5
18 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर 151 रन लग चुके हैं. इंग्लिश टीम के लिहाज से अच्छी बात यह है कि हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं और वह पूरी तरह से सेट हैं.
ENG vs NEP LIVE: इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन
दीपेन्द्र सिंह ने सैम करन को भी पवेलियन की राह दिखा दी है. करन महज 2 रन बनाकर चलते बने हैं. इंग्लैंड की आधी टीम अब पवेलियन लौट चुकी है.
ENG vs NEP LIVE: बेथेल चले पवेलियन
हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल के बीच हुई 71 रनों की साझेदारी का अंत हो गया है. बेथेल 35 गेंदों में 55 रन बनाकर चलते बने हैं. इंग्लैंड ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है.
ENG vs NEP LIVE: 10 ओवर बाद इंग्लैंड 84/3
10 ओवर का खेल हो चुका है और इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर 84 रन लग गए हैं. जैकब बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक टीम की पारी को संभालने में जुटे हुए हैं. दोनों के बीच 27 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है.
ENG vs NEP LIVE: बैंटन भी लौटे पवेलियन
नेपाल के गेंदबाज वानखेड़े के मैदान पर कमाल कर रहे हैं. टॉम बैंटन को भी अब संदीप लामिछाने ने पवेलियन की राह दिखा दी है. बैंटन सिर्फ 2 रन ही बना सके.
ENG vs NEP LIVE: 6 ओवर बाद इंग्लैंड 57/2
6 ओवर का पावरप्ले खत्म हो चुका है और इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड पर 57 रन लग चुके हैं. रनगित तो तेज चल रही है, लेकिन सॉल्ट और बटलर पवेलियन लौट गए हैं. बेथेल अच्छी लय में दिख रहे हैं और बैंटन को उनका साथ निभाना होगा.
ENG vs AFG LIVE: इंग्लैंड को लगा दूसरा झटका
इंग्लैंड ने अपना दूसरा विकेट भी गंवा दिया है. जोस बटलर 26 रन बनाकर पवेलियन की ओर चल पड़े हैं. नंदन यादव ने दिलाई है नेपाल को दूसरी सफलता.
ENG vs NEP LIVE: सॉल्ट सस्ते में लौटे पवेलियन
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही है. फिल सॉल्ट महज एक बनाकर चलते बने हैं. पहला विकेट नेपाल के हाथ लग गया है.
ENG vs NEP LIVE: इंग्लैंड की पारी शुरू
इंग्लैंड की पारी का आगाज हो चुका है. फिल सॉल्ट और जोस बटलर की सलामी जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है.
ENG vs NEP LIVE: इंग्लैंड की प्लेइंग 11
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, लुक वुड.
ENG vs NEP LIVE: इंग्लैंड की पहले बल्लेबाजी
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. यानी नेपाल की टीम पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी.
ENG vs NEP LIVE: जमकर हो सकती है चौके-छक्कों की बरसात
इंग्लैंड के पास धमाकेदार बैटिंग ऑर्डर मौजूद है और नेपाल के कमजोर बॉलिंग अटैक को देखते हुए इस मुकाबले में जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिल सकती है.
ENG vs NEP LIVE: इंग्लैंड बनाम नेपाल
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज इंग्लैंड की भिड़ंत नेपाल के साथ होनी है. कागज पर इंग्लैंड काफी मजबूत दिखाई दे रही है, लेकिन नेपाल के पास उलटफेर करने की क्षमता है.
ENG vs NEP T20I World Cup 2026 Highlights: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें मैच में इंग्लैंड ने नेपाल को रोमांच से भरपूर मुकाबले में 4 रनों से हराया. इंग्लैंड से मिले 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल की टीम 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 180 रन ही लगा सकी.
टीम की ओर से दीपेंद्र सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन जड़े, जबकि कप्तान रोहित ने 39 रनों का योगदान दिया. अंतिम ओवरों में लोकेश बाम ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में नाबाद 39 रन जड़े, लेकिन वह आखिरी ओवर में टीम की नैया को पार नहीं लगा सके. गेंदबाजी में इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए.
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 184 रन लगाए. टीम की तरफ से हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल ने अर्धशतकीय पारी खेली.
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
19 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines