हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ENG vs IND: मैच में टर्निंग पॉइंट साबित हुआ ये ओवर, एक झटके में टीम इंडिया के हाथ से निकल गया जीता हुआ मुकाबला!

ENG vs IND: टीम इंडिया को दूसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 16वें ओवर तक मुकाबला टीम इंडिया के हाथों में नजर आ रहा था लेकिन अगला ओवर मैच के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस ओवर में ऐसा क्या हुआ आइए आपको भी बताते हैं मैच पलटने की पूरी कहानी

विज्ञापन
AI Generated Image

ENG vs IND: टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 190 रनों की स्कोर खड़ा किया. इके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 6 गेंद रहते ही लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया. एक वक्त पर मैच टीम इंडिया के पाले में नजर आ रहा था लेकिन इंग्लैंड के 16वें ओवर में सब कुछ बदल गया. इस ओवर से पहले तक मैच में सब कुछ टीम इंडिया के लिहाज से हो रहा था लेकिन जैकब बेथेल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इस मैच को इंग्लैंड की झोली में डाल दिया. 

रवि बिश्नोई के ओवर में आए 29 रन

इंग्लैंड की टीम को मैच में जीत हासिल करने के लिए 4 ओवरों में 49 रनों की जरूरत थी. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी लेग स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई को सौंपी. जैकब बेथेल ने बिश्नोई के इस ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजों करते हुए 29 रन बटोर लिए. बिश्नोई ने ओवर की पहली ही गेंद नो बॉल फेंकी. फ्री हिट का फायदा उठाते हुए बेथेल ने छक्का जड़ दिया. अगली गेंद एक बार फिर नो बॉल हुई और बेथेल ने एक बार फिर से छक्का जड़ा दिया. इसके बाद बची अगली 4 गेंदों पर बेथेल ने एक चौका और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाए. ऐसे में अब इंग्लिश बल्लेबाजों के सामने 3 ओवरों में महज 20 रन का लक्ष्य रह गया. 

बेथेल ने खेल शानदार पारी

इंग्लैंड के युवा स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल ने एक बार फिर से अपने आप को साबित किया है. भारत के खिलाफ मैच में उनका बल्ला जमकर गरजता है. उन्होंने 46 गेंदों में 76 रनों की यादगार पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके तो वहीं 5 छक्के निकले. उनके अलावा इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन और हैरी ब्रूक ने भी शानदार पारियां खेली. ब्रूक ने 15 गेंदों में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली तो वहीं बैंटन ने 32 गेंदों में 39 रन बनाए.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- हेलमेट में गेंद लगने से चोटिल हुए ऋतुराज गायकवाड़, श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola