नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप में क्रिकेट के अद्भुत नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शनिवार को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। इंग्लैंड के कप्तान और विकेटकीपर जोस बटलर ने ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका कि क्रिकेटप्रेमी दंग रह गए। ये नजारा 16वें ओवर में देखने को मिला।
नबी ने मारना चाहा चौका
हुआ यूं कि अफगानिस्तान के 4 विकेट महज 82 रन पर गिर चुके थे। कप्तान मोहम्मद नबी बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करनी चाही। तीन रन बनाकर खेल रहे नबी को मार्क वुड ने 16वें ओवर की तीसरी गेंद डाली तो कप्तान ने इसे ग्लांस शॉट लगाकर लॉन्ग लेग की ओर चौका मारना चाहा, लेकिन उन्हें क्या पता था कि पीछे बटलर उनका क्या हाल करने वाले हैं।
बटलर ने दिखाई चीते सी फुर्ती
जैसे ही नबी ने शॉट मारा, बॉल उड़ी लेकिन ये क्या! बटलर ने चीते सी फुर्ती दिखाई और बाईं ओर शानदार डाइव लगाकर एक हाथ से बेहतरीन कैच लपक लिया। ये अविश्वसनीय कैच नबी के साथ ही क्रिकेटप्रेमियों को दंग कर गया। ये कैच देखकर लगा मानो बटलर कह रहे हों ये मेरे बाएं हाथ का खेल है।
अफगानिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप
बहरहाल, इस मुकाबले में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और टीम महज 112 रन ही बना सकी। इंग्लैंड ने यह लक्ष्य 18.1 ओवर में ही पूरा कर लिया। इंग्लैंड के गेंदबाज सैम कुरेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में महज 10 रन देकर 5 विकेट चटकाए। बटलर ने 18 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
36 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines