हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बीच पीएम मोदी और BCCI ने क्रिकेटर्स को दिया बड़ा तोहफा, टीम इंडिया में दिखेगा नॉर्थ-ईस्ट का टैलेंट!

Narendra Modi: आईपीएल में अक्सर आप नॉर्थ-ईस्ट के काफी कम खिलाड़ियों को देखते होंगे, लेकिन टूर्नामेंट के 19वें सीजन के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के यंग क्रिकेटर्स के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे आने वाले दिनों टीम इंडिया में भी नॉर्थ ईस्ट का टैलेंट देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन
PM Modi Cricket

PM Modi Inaugurates Indoor Cricket Academies In North East: पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 28 अप्रैल को गंगटोक से मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में इनडोर क्रिकेट एकेडमीज का वर्चुअल तरीके उद्घाटन किया. ये नॉर्थ ईस्ट में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. बीसीसीआई ने भी अपने एक्स अकाउंट के जरिए इसका वीडियो शेयर किया है.

नॉर्थ-ईस्ट में क्रिकेट को बढ़ावा

मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन की इनडोर क्रिकेट एकेडमी, जिसे बीसीसीआई से फंडिंग मिली है, का उद्घाटन इम्फाल के लुवांगसांगबम में लुवांगपोकपा क्रिकेट स्टेडियम में किया गया. ये पूर्वोत्तर राज्यों के एसोसिएशंस के लिए इनडोर क्रिकेट अकादमियों को लॉन्च करने की पहल का हिस्सा है.

ऐतिहासिक कदम

मीडिया से बात करते हुए मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लैरेनजम गीतरंजन सिंह ने इस मौके को राज्य में क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल बताया. उन्होंने बीसीसीआई सचिव के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान इस प्रोजेक्ट को सपोर्ट करने लिए जय शाह का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि इस एकेडमी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटीज है, जिसमें 3 इनडोर प्रैक्टिस पिच, एक जिम, एक प्रशासनिक कार्यालय और एक स्विमिंग पूल है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘किंग कोहली’ के सिर पर सजा IPL का बड़ा ताज, इस मुकाम को हासिल करने वाले बने पहले क्रिकेटर

बारिश नहीं बनेगी रुकावट

लैरेनजम ने आगे कहा कि BCCI अगले 2 सालों तक एकेडमी के मेनटेनेंस और ऑपरेशन का खर्च उठाएगा. सिंह के मुताबिक, इस इनडोर सुविधा से मणिपुर के खिलाड़ियों को, खासकर बारिश के मौसम में, बहुत फायदा होगा. अब ट्रेनिंग कैंप और कोचिंग सेशन पूरे साल बिना खिलाड़ियों को राज्य से बाहर भेजे चल सकेंगे.

विज्ञापन

मणिपुर के क्रिकेटर्स को फायदा

हाल की अचीवमेंट्स पर रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि मणिपुर 2025 सीजन के दौरान बीसीसीआई के 5 घरेलू टूर्नामेंटों के फाइनल में पहुंचा और 2 अंडर-19 खिताब जीते. उन्होंने कहा, ‘मणिपुर को रिप्रेजेंट करने वाले सभी खिलाड़ी लोकल क्रिकेटर हैं, जिन्हें एसोसिएशन ने पिछले कई सालों में तैयार किया है.’ उन्होंने भरोसा जताया कि ये नई एकेडमी राज्य में लड़कों और लड़कियों, दोनों के क्रिकेट को और मजबूत करेगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: कौन हैं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेब्यू मैच में डक पर आउट होने वाले साहिल परख?

विज्ञापन

अरुणाचल को भी फायदा

पीएम नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के दोइमुख में भी इनडोर क्रिकेट अकादमी का वर्चुअल उद्घाटन किया. इसे बीसीसीआई और अरुणाचल क्रिकेट एसोसिएशन ने मिलकर डेवलप किया है. इस फैसिलिटी में मॉडर्न प्रैक्टिस नेट और फिटनेस सेंटर शामिल हैं, जिनका मकसद इस इलाके में भारी बारिश के मौसम के बावजूद पूरे साल ट्रेनिंग एनश्योर करना है.

इस वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस तरह का इंफ्रास्ट्रक्चर लोकल स्पोर्ट्स टैलेंट को निखारने, युवा खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग के मौके देने और पूर्वोत्तर के बढ़ते खेल इकोसिस्टम को मजबूत करने में मदद करेगा. प्रधानमंत्री एक आधिकारिक दौरे पर गंगटोक में थे, जहां से उन्होंने दिन की शुरुआत में इस क्षेत्र के लिए कई विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए.

विज्ञापन

राजीव शुक्ला ने बताए फायदे

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ये एकेडमीज एक ऐसे क्षेत्र में एक ढांचा और मौके लेकर आई हैं, जिसमें अपार क्षमता है. अब जब पूरे उत्तर-पूर्व में एक हाई परफॉर्मेंस वाला माहौल तैयार हो गया है, तो हमें उम्मीद है कि आने वाले सालों में हमें लगातार और सस्टेंड ग्रोथ देखने को मिलेगा. अब हमारा फोकस ऐसे कॉम्पिटिटिव एक्सपीरिएंस और रास्ते बनाने पर होगा, जो टैलेंट को हाईएस्ट लेवल पर निखरने का मौका दें.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola