नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई में खेले गए आईपीएल के 29वें मुकाबले में SRH को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। पावरप्ले में अच्छी शुरुआत के बाद सन राइजर्स आक्रामक बल्लेबाजी नहीं कर सके और 20 ओवर में महज 134 रन पर सिमट गए। सीएसके की ओर से स्पिनर रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। आकाश सिंह, महीश थीक्षाना और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर डेवॉन कॉनवे ने 77 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई। सन राइजर्स की ये 6 मुकाबलों में चौथी हार थी।
इस पिच पर 160 से ज्यादा रन होने चाहिए थे
SRH कप्तान एडेन मार्करम ने मैच के बाद कहा- फिर से निराशा हाथ लगी है और हारना कभी अच्छा नहीं होता। हम बल्ले से अच्छे नहीं रहे, साझेदारियां नहीं बना सके और फिर अच्छा स्कोर बनाने के लिए संघर्ष किया। हमने निश्चित रूप से सोचा था कि यह 130 रन का विकेट नहीं था। इस पिच पर 160 से ज्यादा रन होने चाहिए थे। हम गति नहीं बना सके और उन्होंने जिस तरह से गेंदबाजी की उसका श्रेय उन्हें जाता है।
हमारे पास योजनाएं थीं, लेकिन दुर्भाग्य से लागू नहीं कर सके
मार्करम ने आगे कहा- हम जानते थे कि सीएसके स्पिनर बड़ी भूमिका निभाएंगे। उनके प्रत्येक खिलाड़ी के पास मुकाबला करने की योजना है। आप या तो उन्हें नीचे ले जा सकते हैं या स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं। हमारे पास इसके लिए योजनाएं थीं, लेकिन दुर्भाग्य से हम उन्हें लागू नहीं कर सके।
यह पावरप्ले में गेंदबाजों से भिड़ने की बात
मार्करम ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी न करने पर निराशा जताई। उन्होंने कहा- यह पावरप्ले में गेंदबाजों से भिड़ने की बात है, हमें अपने आक्रामक रुख पर टिके रहने की जरूरत है। हमें अंदर देखना होगा कि बल्ले से कैसे बेहतर किया जा सकता है। टीम में एक या दो लोगों को बल्ले से हाथ ऊपर करने की जरूरत है। मैं हमारे गेंदबाजी समूह के प्रयास से बहुत खुश हूं।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर को विराट कोहली और सचिन ने दी श्रद्धांजलि
22 mins agoभारत की वनडे क्रिकेट में बादशाहत, रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
51 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ क्यों खेलने वाले हैं टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIPL: पंजाब किंग्स में आया भूचाल, जेम्स होप्स-ब्रैड हैडिन ने छोड़ा साथ
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
2 hrs agoभुवनेश्वर की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में होगी एंट्री, अश्विन ने की भविष्यवाणी
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ क्या प्लेइंग 11 में करेंगे बदलाव
3 hrs agoईशान किशन ने रचा इतिहास, बने एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
4 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines