Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: पंजाब ने जीता टॉस, चेन्नई की पहले बल्लेबाजी

Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Score: Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Cricket Score and Updates: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में हार के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स कमबैक करना चाहती है, वहीं पंजाब किंग्स की कोशिश है कि वो अपनी जीत की लय बरकरार रखे.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Apr 3, 2026 19:17 IST
CSK vs PBKS

Chennai Super Kings vs Punjab Kings Live Cricket Score and Updates: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स की टक्कर होने जा रही है, जिसमें दोनों टीम एक दूसरे पर हावी होने की पूरी कोशिश करेगी. जहां ‘येलो आर्मी’ को घरेलू दर्शकों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, वहीं पंजाब किंग्स अपने जीत का सिलसिला जारी रखने की पूरी कोशिश करेगी.

Chennai Super Kings vs PBKS 2026: Head to Head

ऐतिहासिक रूप से इन दोनों टीमों की राइवलरी काफी बैलेंस्ड रही है, जिसमें पिछले मुकाबलों में दोनों टीमों ने 16-16 जीतें हासिल की हैं. हालांकि हाल के सीजन में, इस मोमेंटम में एक हल्का सा बदलाव देखने को मिला है. पंजाब ने इन दोनों टीमों के बीच हुई पिछली 6 टक्कर में से 5 में जीत हासिल की है, और वो उन 4 आईपीएल टीमों में से एक हैं जिनका चेपॉक में चेन्नई के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड बेहतर है; इस मैदान पर खेले गए 9 मैचों में उन्होंने 5 जीतें दर्ज की हैं. इसके अलावा वो चेन्नई के अपने पिछले तीनों दौरों पर जीत हासिल करके यहां पहुंचे हैं.

---विज्ञापन---

CSK vs PBKS IPL 2026: Weather and Pitch Report

एमए चिदंबरम स्टेडियम में हाल के मैचों से पता चला है कि पिच ने तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं दी है. इसके बजाय, लगातार पेस और एक जैसा बाउंस बल्लेबाजों के लिए स्ट्रोक लगाना आसान बना देता है, जिससे वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ गेंद की लाइन में आकर खेल पाते हैं. ये सिलसिला आईपीएल में भी जारी रह सकता है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन ने पिच पर हल्की घास होने की बात कही, लेकिन फिर भी उम्मीद है कि हालात बल्लेबाजों के फेवर में ही रहेंगे. याद रहे ये वही मैदान है जहां टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 विकेट पर 256 रन बनाए थे. जहां तक मौसम की बात है, तो आसमान साफ रहने की उम्मीद है.

CSK vs Punjab Kings IPL 2026: Probable Playing 11

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

---विज्ञापन---

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

19:17 (IST) 3 Apr 2026
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: मुशीर को नहीं मिला मौका

सरफराज खान के भाई मुशीर खान को पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला, जिससे भाइयों की टक्कर आज क्रिकेट फैंस को देखने को नहीं मिलेगी.

19:15 (IST) 3 Apr 2026
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: पंजाब की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

19:14 (IST) 3 Apr 2026
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: चेन्नई की प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद.

19:12 (IST) 3 Apr 2026
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: टॉस के बाद ऋतुराज गायकवाड़ का बयान

टॉस हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा, 'पिच थोड़ी सूखी लग रही है; मुझे नहीं लगता कि इसमें बहुत ज़्यादा बदलाव आएगा. अभी अप्रैल की शुरुआत है, इसलिए ओस का कोई असर नहीं पड़ना चाहिए. बोर्ड पर अच्छा स्कोर बनाना और उसे डिफेंड करना सही रहेगा. पिछले सीज़न में हमारा समय थोड़ा मुश्किल रहा था; कुछ गलतियां और चूकें हुईं, जो T20 गेम में हो सकती हैं. लेकिन वो सब अब पुरानी बात हो गई है; अब हर मैच पर अलग से ध्यान देना है और एक-एक करके आगे बढ़ना है. CSK फ्रेंचाइजी के लिए यही सबसे अहम बात रही है: एक मज़बूत टॉप ऑर्डर और ओपनर्स द्वारा अच्छी शुरुआत. इसी वजह से मैंने संजू सैमसन के साथ पार्टनरशिप की. एक बदलाव है: प्रशांत वीर, मैट शॉर्ट की जगह लेंगे.'

19:10 (IST) 3 Apr 2026
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: टॉस के बाद श्रेयस अय्यर का बयान

श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'हम पहले गेंदबाजी करेंगे. ये उनके घरेलू मैदान पर उनका पहला मैच है, इसलिए मैच कैसा रहता है, इस बात का दबाव उन्हीं पर होगा. मैं बस बातचीत करते वक्त पॉजीटिव, शांत और कूल रहना चाहता हूं, और नेगेटिविटी से बचना चाहता हूं. हमारी टीम की लाइन-अप को देखते हुए, इससे हमें बहुत ज्यादा कॉन्फिडेंस मिलता है; उनकी टीम काफी अच्छी है और लगातार अच्छा खेल रही है, और हम बस अपनी पूरी क्षमता से खेलना चाहते हैं. जब हालात मुश्किल हों, तो मैं गेंदबाजों का सामना करना चाहता हूं; मैं नहीं चाहता कि गेंदबाज हम पर हावी हों. इस बार भी मैं इसी सोच के साथ मैदान पर उतरना चाहता हूं. हम उसी टीम के साथ खेल रहे हैं.'

19:03 (IST) 3 Apr 2026
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: पंजाब ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयष अय्यर ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपरकिंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया.

18:23 (IST) 3 Apr 2026
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: 200 पार होगा स्कोर?

चेपॉक मैदान की पिच बैटिंग फ्रेंडली पिच मानी जाती है, ऐसे में अगर दोनों टीमें 200 का आंकड़ा पार कर जाए, तो ताज्जुब की बात नहीं होगी.

18:20 (IST) 3 Apr 2026
CSK vs PBKS IPL 2026 LIVE: भाइयों की टक्कर?

CSK की तरफ से सरफराज खान और PBKS की तरफ से मुशीर खान आज का मुकाबला खेल सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो क्रिकेट फैंस को मैदान में सगे भाइयों की टक्कर देखने को मिल सकती है.

First published on: Apr 03, 2026 05:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.