Chinnaswamy Stampede RCB: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ के लिए आरसीबी को जिम्मेदार ठहराया गया है। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (CAT) का कहना है कि पुलिस कोई जादूगर या भगवान नहीं है। CAT ने कहा कि आरसीबी ने विजय यात्रा का ऐलान करने को लेकर पुलिस से परमिशन नहीं ली। फैसले में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी 3 से 5 लाख लोगों की भीड़ के लिए आरसीबी को जिम्मेदार बताया गया है। बता दें की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।
इस जीत को फैन्स के साथ सेलिब्रेट करने की खातिर आरसीबी ने चिन्नास्वामी में एक इवेंट का आयोजन किया था। आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर विजय यात्रा निकालने का भी ऐलान कर दिया था। हालांकि, स्टेडियम के बाहर भारी तादाद में फैन्स के पहुंचने के बाद भगदड़ मच गई थी, जिसके चलते 11 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।
‘भगदड़ के लिए आरसीबी जिम्मेदार’
चिन्नास्वामी के मैदान पर 11 लोगों की जान का कसूरवार आरसीबी को ठहराया गया है। सीएटी ने अपने फैसले में कहा कि आरसीबी ने सही समय पर पुलिस को सूचना नहीं दी, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रिब्यूनल की बेंगलुरु बेंच ने अपने फैसले में कहा, “पहली नजर में यह देखकर लग रहा है कि तीन से पांच लोगों के एकत्रित होने की जिम्मेदार आरसीबी है। आरसीबी ने पुलिस से उचित परमिशन नहीं ली। इसके साथ ही टीम ने अचानक अपने सोशल मीडिया पर विजय यात्रा को लेकर पोस्ट कर दिया, जिसके चलते भारी तादाद में पब्लिक एकत्रित हो गई।”
सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने कहा कि पुलिस कोई भगवान या जादूगर नहीं है, जो अचानक से इतनी भारी तादाद में पहुंचे लोगों को मैनेज कर सके। CAT ने अपने फैसले में कहा कि अगर आरसीबी सही समय पर पुलिस को सूचना दे देती, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
17 mins agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
20 mins ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
45 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
1 hr agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
4 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
6 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
7 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines