Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup में 19 साल के इस बल्लेबाज का तहलका, महज इतनी गेंदों में शतक ठोक रच डाला इतिहास

T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में कनाडा को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में टीम के एक 19 साल के खिलाड़ी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. इस शतक के साथ ही वो टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने कितनी गेंदों में शतक जड़ा आइए आपको भी बताते हैं.

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 17, 2026 14:23

T20 World Cup 2026: इस बार टी20 विश्व कप एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. कनाडा और न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में खिलाफ मैच में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. 19 साल के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सामरा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है. इसी के साथ युवराज ने एक ऐसा कारनामा कर दिया है जो कि टी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हो पाया था. वो टी20 विश्व कप में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उनका ये कारनामा इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजी क्रम के सामने ये कमाल किया है. 

युवराज सामरा ने जड़ा तूफानी शतक

कनाडा के लिए युवराज सामरा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ दिया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 58 गेंदों में शतक जड़ा. उन्होंने इस पारी में 65 गेंदों का सामना करते हुए 110 रनों की बेहतरीन पारी खेली. साथ ही उनके बल्ले से 11 चौके और 6 जबरदस्त छक्के भी निकले. उनकी इस पारी के दम पर ही कनाडा की टीम ने 20 ओवरों में 173 रनों का स्कोर खड़ा किया. 

टी20 विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

इसी के साथ युवराज सामरा टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान के अहमद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा है. युवराज ने 19 साल 141 दिनों की उम्र में ये कमाल किया था तो वहीं शहजाद ने 22 साल 127 दिन की उम्र में ये रिकॉर्ड बनाया था. 12 साल के लंबे इंतजार के बाद ये रिकॉर्ड टूटा है. शहजाद ने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर के मैदान पर ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस रिकॉर्ड की टॉप 5 की लिस्ट में टीम इंडिया का एक खिलाड़ी भी शामिल हैं. 

---विज्ञापन---
क्रमखिलाड़ीटीमउम्रविपक्षी टीमस्थानसाल
1युवराज सामराकनाडा19 वर्ष 141 दिनन्यूजीलैंडचेन्नई2026
2अहमद शहजादपाकिस्तान22 वर्ष 127 दिनबांग्लादेशमीरपुर2014
3सुरेश रैनाभारत23 वर्ष 156 दिनदक्षिण अफ्रीकाग्रोस आइलेट2010
4एलेक्स हेल्सइंग्लैंड25 वर्ष 83 दिनश्रीलंकाचट्टोग्राम2014
5ग्लेन फिलिप्सन्यूजीलैंड25 वर्ष 327 दिनश्रीलंकासिडनी2022

ये भी पढ़िए- मोहम्मद शमी ने इस टूर्नामेंट में मचाया गदर, सेमीफाइनल मैच में ‘पंजा’ खोल उड़ाए बल्लेबाजों के होश

First published on: Feb 17, 2026 02:23 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.