IPL 2023: इस बार आईपीएल में कुछ दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों का भी जलवा देखने को मिलेगा। जिनको करोड़ों रुपए खर्च करके फ्रेंचाइजियों ने अपने साथ जोड़ा है। खास बात यह है कि इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाल ही में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब उनकी टीमें आईपीएल में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। जानिए इन खिलाड़ियों के बारे में।
जो रूट
आपको सुनकर थोड़ी हैरान होगी लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज पहली बार आईपीएल खेलने जा रहे हैं। रूट ने अब तक आईपीएल नहीं खेला था। रूट ने 2018 में पहली बार ऑक्शन में अपना नाम रजिस्टर्ड कराया था, लेकिन किसी भी टीम ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। लेकिन इस बार राजस्थान रॉयल्स ने जो रूट को उनकी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए पर अपने साथ जोड़ा है। ऐसे में पहली बार जो रूट के फैंस उन्हें आईपीएल में खेलते हुए देखेंगे।
और पढ़िए –IPL History: आईपीएल के वो पांच दिग्गज, जो आते ही छा गए थे, लेकिन फिर हो गए गायब, अब कहा हैं ?
कैमरन ग्रीन
आईपीएल के मिनी ऑक्शन में जिस खिलाड़ी को लेने के लिए टीमों में होड़ लग गई थी वो ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन थे। कैमरन ग्रीन भी पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। खास बात यह है कि ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए की भारी भरकम राशि देकर अपने साथ जोड़ा है। 23 साल के ग्रीन आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। खास बात यह है कि ग्रीन ने इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक शतक भी लगाया था। ऐसे में मुंबई इंडियंस को भी ग्रीन से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
हैरी ब्रूक
हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में शानदार शतक लगाकर सुर्खियां बटौरने वाले इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक भी पहली बार आईपीएल खेलेंगे। ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने 13. 25 करोड़ की बड़ी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। ब्रूक शानदार बल्लेबाज है और इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में भी चल रहे हैं। ऐसे में उनके बल्ले का जलवा भी पहली बार फैंस को आईपीएल में देखने के लिए मिलेगा।
सिकंदर रजा
सिकंदर रजा को दुनिया के शानदार ऑलराउंडर्स में गिना जाता है। टी-20 विश्वकप हो या फिर पाकिस्तान सुपर लीग जिम्बाब्वे के लिए खेलने वाले इस खिलाड़ी का जलवा हर जगह दिखा है। ऑलराउंडर सिकंदर रजा को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपए में पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा है। वह पहली बार आईपीएल में खेलेंगे। पाकिस्तान सुपर लीग में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में अब आईपीएल में वह क्या जलवा दिखाते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।
फिल साल्ट
इंग्लैंड के एक और धाकड़ बल्लेबाज फिल साल्ट को भी दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार 2 करोड़ रुपए चुकाकर अपने साथ जोड़ा है। दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत के चोटिल होने की वजह से फिल साल्ट दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग की भूमिका भी निभा सकते हैं। फिल साल्ट धाकड़ बल्लेबाजी भी करते हैं। ऐसे में वह दिल्ली के लिए मध्य क्रम में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
41 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines