WPL 2023 RCB vs MI: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Edited By Siddharth Sharma

WPL 2023 MI vs RCB Smriti Mandhana Harmanpreet Kaur
Edited By Siddharth Sharma

WPL 2023 MI vs RCB Smriti Mandhana Harmanpreet Kaur
WPL 2023 RCB vs MI: मुंबई में खेले जा रहे वुमेंस प्रीमियर लीग में आज पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी का फैसला किया है।इस मैच का आयोजन मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में मुंबई की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं। वहीं आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना के हाथों में है।
मुंबई इंडियंस महिला (प्लेइंग इलेवन): हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (wk), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (c), अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमायरा काजी, धारा गुज्जर, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना (c), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (w), कनिका आहूजा, श्रेयंका पाटिल, दिशा कासत, मेगन शुट्ट, आशा शोभना, प्रीति बोस
दोनों टीमें लीग में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 9 विकेट से हराया था। मुंबई टीम का लीग में सफल शानदार रहा है। टीम ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। मुंबई इंडियंस 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 4 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।
और पढ़िए –World Cup 2023: क्या भारत में विश्व कप जीतेगी पाकिस्तानी टीम ? जानें पूर्व कप्तान वसीम अकरम का जवाब
मुंबई और आरसीबी के बीच खेले जा रहे इस मैच को आप टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।
मुंबई और आरसीबी के बीच खेले जा रहे इस मैच को आप मोबाइल पर जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: