---विज्ञापन---

क्रिकेट

अभिषेक या ईशान नहीं, ये क्रिकेटर साबित होंगे टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड, T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हो गई भविष्यवाणी

Most Valuable Player in T20 World Cup 2026 For Team India: ऑस्ट्रेलिया के लेजेंड पेसर ब्रेट ली का मानना है कि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर साबित हो सकते हैं. साथ ही उन्होंने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी जमकर तारीफ की है.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 4, 2026 10:20
India T20 World Cup

Brett Lee On Suryakumar Yadav: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ब्रेट ली ने टीम इंडिया के स्टार सूर्यकुमार यादव को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए सबसे वैल्युएबल प्लेयर बनने की भविष्यवाणी की है. सूर्यकुमार इस ग्लोबल टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेंगे, क्योंकि वो अपने खिताब को डिफेंड करने के लिए बेकरार होंगे.

सूर्या की तारीफ

सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुई टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में शानदार फॉर्म प्रेजेंट किया. उन्होंने न सिर्फ भारत को 4-1 की सीरीज जीत जिताई, बल्कि बल्ले से भी लीड किया. उन्होंने 5 पारियों में 242 रन बनाए, औसत 80.66 का और स्ट्राइक रेट 196.74 का रहा, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल थे.

---विज्ञापन---

साल 2025 के पूरे टी-20 इंटरनेशनल सीजन में फॉर्म की कमी का सामना करने के बाद, टी-20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार का अपना फॉर्म वापस पाना टीम इंडिया के लिए एक बड़ी राहत है. ब्रेट ली ने ये भविष्यवाणी ‘मिस्टर क्रिकेट यूएई के पॉडकास्ट’ में की.

यह भी पढ़ें- 2007 से लेकर 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप तक कितनी बदली टीम इंडिया की जर्सी? देखें सभी एडिशन में ‘मेन इन ब्लू’ का लुक

‘वरुण लेंगे सबसे ज्यादा विकेट’

इसके अलावा ब्रेट ली ने टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी होने की भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा, ‘उनकी फॉर्म को देखते हुए, विकेट्स उनके लिए अनुकूल होंगे, जिस तरह से वो बल्लेबाजों को चकमा दे सकते हैं, मुझे लगता है कि ये उनके लिए तैयार है, यह उनका वर्ल्ड कप होगा.’

वरुण ने 2025 में शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने 20 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 36 विकेट लिए. इसके अलावा उनके घरेलू रिकॉर्ड भी शानदार हैं, 15 मैचों में 33 विकेट लिए, जिनमें औसत 13.06 और इकॉनमी रेट 7.65 रहे.

यह भी पढ़ें- Do you know? T20 World Cup के हर एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन हैं? लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय का नाम

कौन जीतेगा T20 World Cup 2026?

ब्रेट ली से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के विनर्स को चुनने के लिए भी कहा गया. उनका मानना था कि या तो भारत या ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी उठाएगा. हालांकि जब सिर्फ एक टीम चुनने को कहा गया, तो उन्होंने विजेता के रूप में ऑस्ट्रेलिया को चुना. उन्होंने कहा, ‘ये 2 में से एक होगी, भारत या ऑस्ट्रेलिया. मुझसे नफरत मत करना, ऑस्ट्रेलिया जीतेगा, यही मेरा दिल कहता है.’

First published on: Feb 04, 2026 10:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.