---विज्ञापन---

क्रिकेट

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार ने कर दिया मालामाल, छोटी सी उम्र में मिली कार 

Vaibhav Suryavanshi: भारत के उभरते हुए 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम समय में बड़ा नाम कमा लिया है. आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम को जिताने के बाद अब सूर्यवंशी आईपीएल 2026 की तैयारी में लग गए हैं. अब वैभव को बिहार की सरकार ने सम्मानित किया है.

Author Written By: Aditya Updated: Feb 22, 2026 20:21
Vaibhav Suryavanshi
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम के सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की धमाकेदार पारी खेली और खिताब अपने नाम कर लिया. जिसके बाद सूर्यवंशी और बड़े सितारे बन गए हैं. इस टूर्नामेंट के बाद अब वैभव आईपीएल 2026 की तैयारी में लग गए हैं. इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूर्यवंशी को लाखों रुपये देकर सम्मानित किया है. इसके साथ ही 14 वर्षीय वैभव को कार गिफ्ट में मिली है. 

वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सम्मान 

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 की तैयारी के लिए फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के कैंप में समय बिता रहे थे. जिसे बीच में छोड़कर वो पटना पहुंचे. जहां पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर वैभव को सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने वैभव को 50 लाख रुपये का चेक दिया है. वहीं इसके साथ ही उन्हें टाटा की कर्व कार भी मिली है. 

---विज्ञापन---

ये कार वैभव को आईपीएल 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के कारण मिला है. हालांकि इसे उन्होंने रिसीव नहीं किया था. पटना आए तो वैभव ने आज इसे रिसीव किया. इस कार्यक्रम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन भी नजर आए. इसके साथ ही बिहार के उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और खेल मंत्री श्रेयसी सिंह भी नजर आए. कुछ समय पहले बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने भी एक सम्मान समोराह आयोजित किया था. जिसमें वैभव नहीं पहुंच पाए थे. 

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: इंग्लैंड की जीत के बाद कैसा है Group-2 का Points Table, जानिए पाकिस्तान की हालत

आईपीएल 2026 में भी तहलका मचाना चाहते हैं वैभव 

पटना में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के बाद वैभव सूर्यवंशी अपने घर समस्तीपुर नहीं गए. इसके ठीक उलट वो आईपीएल 2026 की तैयारियों के लिए दोबारा राजस्थान रॉयल्स के कैंप में चले गए. पिछले सीजन कमाल की बल्लेबाजी करने वाले वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 में भी बल्ले से धमाल मचाना चाहते हैं. जिससे वो जल्द ही टीम इंडिया में भी अपनी जगह पक्की कर सके. वैभव जिस भी टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, वहां पर वो बल्ले के साथ चौकों-छक्कों की बारिश कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: AUS और SL के बाद क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उलटफेर करेगी जिम्बाब्वे की टीम? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

First published on: Feb 22, 2026 08:21 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.