T20 WC 2026: AUS और SL के बाद क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उलटफेर करेगी जिम्बाब्वे की टीम? जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

ZIM vs WI: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 23 फरवरी को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अभी तक अजेय रही है और शानदार फॉर्म में हैं. वहीं, जिम्बाव्बे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर सबको चौंका दिया है.

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026, Zimbabwe vs West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार, 23 फरवरी को सुपर-8 का एक दिलचस्प मुकाबला होने वाला है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज का सामना आत्मविश्वास से भरी जिम्बाब्वे से होगा. दोनों ही टीमें इस टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है और ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच गंवाए सुपर-8 में जगह बनाई है.

विज्ञापन

लेकिन जिम्बाब्वे की टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराकर बड़ा उलटफेर किया है. ऐसे में वेस्टइंडीज की टीम जिम्बाब्वे को भूलकर भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. वहीं, फैंस के मन में सवाल है कि क्या जिम्बाब्वे की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उलटफेर कर सकती है? मैच से पहले आइए जानते हैं कैसा है दोनों टीमों हेड टू हेड रिकॉर्ड.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे-वेस्टइंडीज के बीच होगी कांटे की टक्कर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें जबरदस्त फॉर्म में हैं और सुपर-8 में जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. एक तरफ जिम्बाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट शानदार फॉर्म में हैं और इस टूर्नामेंट में अब तक खेले 3 मैचों में 175 रन बना चुके हैं. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 48 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारी खेली थी. उनके अलावा, कप्तान सिकंदर रजा भी बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे रहे हैं.

वहीं गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजारबानी ने कमाल किया है और 3 मैचों में 9 विकेट लेकर वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज बने हुए हैं. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए अब तक टूर्नामेंट बढ़िया रहा है. कप्तान शाई होप और शिमरॉन हेटमायर बल्ले से धमाल मचा रहे हैं. होप ने 4 मैचों में 155 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 134 का रहा है. वहीं. हेटमायर ने 159 के स्ट्राइक रेट से 134 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जेसन होल्डर और शमर जोसेफ ने 7-7 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है.

विज्ञापन

हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले हुए हैं. इनमें से 3 बार वेस्टइंडीज जीता है, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आता है, लेकिन जिम्बाब्वे की टीम किसी भी टीम के खिलाफ उलटफेर करने का मादा रखती है.

  • कुल मैच – 4 मैच
  • वेस्टइंडीज – 3 मैच
  • जिम्बाब्वे – 1 मैच

ये भी पढ़ें- अभिषेक शर्मा की फॉर्म को लेकर निराश हैं टीम इंडिया के ये दिग्गज, कमबैक के लिए दिए अहम टिप्स

ZIM vs WI: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), डायोन मायर्स, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, रोस्टन चेज़, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ