Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए अगर आप भी टीम इंडिया के स्क्वॉड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। 8 देशों के बीच होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को होगा। कप्तान सूर्यकुमार यादव और चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए टीम की घोषणा करेंगे। टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि शुभमन गिल सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में सफल रहते हैं या नहीं।
इस तारीख को होगा टीम इंडिया का ऐलान
एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 19 अगस्त को होगा। बीसीसीआई के हेडक्वार्टर यानी मुंबई में सिलेक्शन मीटिंग होगी, जिसके बाद कप्तान और चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए टीम की घोषणा करेंगे। टीम इंडिया का ऐलान भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर किया जाएगा।
एशिया कप इस बार टी-20 फॉर्मेट में खेला जाना है ऐसे में टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। लंबे समय बाद टीम इंडिया विराट कोहली और रोहित शर्मा के बिना एशिया कप खेलने उतरेगी।
शुभमन गिल को लेकर सस्पेंस
इंग्लैंड दौरे पर शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन टेस्ट सीरीज में कमाल का रहा था। इसके बाद से ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि गिल को एशिया कप 2025 की टीम में भी जगह मिल सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि गिल सूर्यकुमार यादव के डिप्टी की भूमिका भी निभा सकते हैं।
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनर के तौर पर सिलेक्टर्स की पहली पसंद होंगे। श्रेयस अय्यर की लंबे समय बाद टी-20 टीम में वापसी तय मानी जा रही है। मोहम्मद सिराज को इस टूर्नामेंट के लिए आराम दिया जा सकता है। बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह देते हुए दिखाई दे सकते हैं।
वर्ल्ड कप के लिए भी चुनी जाएगी महिला टीम
मुंबई में होने वाली सिलेक्शन मीटिंग में भारत में होने वाले महिला वनडे विश्व कप की टीम भी चुनी जाएगी। वर्ल्ड कप की टीम के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए भी टीम का चुनाव किया जाएगा। कप्तान हरमनप्रीत कौर और चीफ सिलेक्टर दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम का ऐलान करेंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
14 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines