हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025 से पहले BCCI ने अचानक लिया बड़ा फैसला, 400 करोड़ से ज्यादा कमाई होने की उम्मीद

BCCI sets new base price for jersey sponsorship: एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत वो करोड़ों रुपए की कमाई करेगा.

विज्ञापन
BCCI sets new base price for jersey sponsorship

BCCI sets new base price for jersey sponsorship: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया बिना टाइटल स्पॉन्सर के मैदान में उतरेगी, क्योंकि ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025 के लागू से होने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और ड्रीम 11 के रास्ते अलग हो चुके हैं. बोर्ड अब नया टाइटल स्पॉन्सर तलाश रहा है. इससे के लिए पिछले दिनों टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं. अब बोर्ड ने एक और बड़ा फैसला लिया है. क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप के लिए बेस प्राइस बढ़ा दिया है.

बीसीसीआई ने नया बेस प्राइस बाइलेट्रल (द्विपक्षीय) मैचों के लिए 3.5 करोड़ रुपये और मल्टीलेटरल (ICC और ACC टूर्नामेंट) मैचों के लिए 1.5 करोड़ रुपये तय किया है. यह दरें मौजूदा रेट से थोड़ी ज्यादा हैं.

अब तक कितने पैसे मिल रहे थे?

फिलहाल बीसीसीआई को बाइलेट्रल मैचों के लिए 3.17 करोड़ और मल्टीलेटरल मैचों के लिए 1.12 करोड़ रुपये मिल रहे थे, जो ड्रीम 11 दे रहा था, लेकिन अब BCCI को बाइलेट्रल मैचों में 10% से ज्यादा और मल्टीलेटरल टूर्नामेंटों में लगभग 3% का फायदा होने की उम्मीद है.

विज्ञापन

बाइलेट्रल मैचों के लिए ज्यादा कीमत क्यों रखी गई?

बाइलेट्रल मैचों में स्पॉन्सर की ब्रांडिंग खिलाड़ियों की जर्सी के सामने (चेस्ट) पर होती है, जिससे ज्यादा पहचान मिलती है. वहीं ICC और ACC टूर्नामेंट में ब्रांड का नाम सिर्फ स्लीव्स (आस्तीन) पर दिखता है, इसलिए उसकी वैल्यू थोड़ी कम रहती है. इसलिए द्विपक्षीय सीरीज के लिए बेस प्राइस ज्यादा रखा गया है.

400 करोड़ की कमाई होने की उम्मीद

BCCI अगले 3 सालों के लिए स्पॉन्सरशिप राइट्स बेचने की योजना बना रहा है. इस दौरान लगभग 130 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 2026 का टी20 वर्ल्ड कप और 2027 का वनडे वर्ल्ड कप भी शामिल है. नए बेस प्राइस के आधार पर बोर्ड को 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई हो सकती है. ये आंकड़ा और ज्यादा भी हो सकता है.

विज्ञापन

16 सितंबर को मिल सकता है नया टाइटल स्पॉन्सर

टीम इंडिया के नए स्पॉन्सरशिप राइट्स के लिए बोली 16 सितंबर को होगी.  इसका मतलब है कि 9 सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप से पहले नया स्पॉन्सर जुड़ना लगभग नामुमकिन है.  BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने साफ किया है कि किसी तरह की अस्थायी (इंटरिम) व्यवस्था की संभावना बहुत कम है.

ये कंपनियां नहीं करे पाएंगी आवेदन

बीते 2 सितंबर को BCCI ने भारतीय टीम के लीड स्पॉन्सर राइट्स के लिए Expression of Interest (EOI) जारी किया था, जिसमें कहा गया है कि गेमिंग, बेटिंग, क्रिप्टो और तंबाकू कंपनियां बोली नहीं लगा सकेंगी. इसके अलावा, स्पोर्ट्सवियर ब्रांड, बैंकिंग और फाइनेंस कंपनियां, सॉफ्ट ड्रिंक, पंखे, मिक्सर ग्राइंडर, सेफ्टी लॉक और इंश्योरेंस कंपनियां भी पात्र नहीं होंगी, क्योंकि ये BCCI के मौजूदा स्पॉन्सर से टकरा सकती हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘जादुई गेंद’ नहीं झेल पाए आंद्रे रसेल, out होने के बाद रह गए हैरान

PL ticket price hike: GST स्लैब में बदलाव से IPL को ‘झटका’, 1000 वाला टिकट अब इतना महंगा मिलेगा

विज्ञापन

Dream 11 और My11 Circle को लेकर कोर्ट में हुई सुनवाई, एक साथ 7 ब्रेकिंग न्यूज आई  

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola