News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IPL ticket price hike: इंडियन प्रीमियर लीग भारत ही नहीं दुनिया की सबसे महंगा टी20 क्रिकेट लीग है. इसके चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोग हैं. जब भी आईपीएल का सीजन होता है तो स्टेडियम फैंस से खचा-खच भरे रहते हैं. हर मैच के लिए टिकट की मारमारी रहती है. इस बीच फैंस के लिए झटका देने वाली खबर आई है. अब आईपीएल मैच देखना महंगा होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि 4 सितंबर को हुई जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में IPL के टिकट पर 40 पर्सेंट जीएसटी लगाने का फैसला किया गया, पहले ये 28 पर्सेंट था.
सरल भाषा में समझें तो अब तक आईपीएल के टिकट पर 28 फीसदी जीएसटी लगता था. मान लीजिए अगर कोई टिकट 1 हजार रुपए की है तो वो 1280 रुपए में मिलती थी, लेकिन अब नई दर लागू होने के बाद इसी टिकट पर 40 फीसदी जीएसटी लगेगा. मतलब ये टिकट अब सीधा 1400 रुपए की हो जाएगी.
🚨 IPL TICKETS WILL NOW REVISED 40% GST UP FROM 28% 🚨
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 4, 2025
– A 500 Rupees ticket now costs Rs 700 instead of Rs 640.
– A 1,000 Rupees ticket now costs Rs 1,400 instead of Rs 1,280.
– A 2,000 Rupees ticket now costs Rs 2,800 instead of Rs 2,560. pic.twitter.com/shU6DQGEPa
एक तरफ जहां आईपीएल जैसे प्रीमियम लीगों पर 40% की दर का असर होगा वहीं सामान्य क्रिकेट मैचों के टिकट पर 18% जीएसटी ही रहेगा, जितना पहले लगता था. अगर कोई मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट है (जैसे राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल) और उसके टिकट की कीमत 500 रुपये तक है, तो उस पर कोई जीएसटी नहीं लगेगा. अगर टिकट 500 रुपये से ज्यादा का है, तो उस पर पहले की तरह 18% जीएसटी लागू होगा.
Watching IPL just got more expensive!
— Nisarg Prajapati (@TechyNisarg) September 4, 2025
IPL matches and similar sporting events will now be taxed 40%, up from the previous 28%.
A ₹1000 match ticket which used to cost ₹1280 after 28% GST, will now cost ₹1400 after 40% GST. pic.twitter.com/hSRV3vAHRy
जीएसटी परिषद ने सट्टेबाजी, जुए, लॉटरी, घुड़दौड़ और ऑनलाइन गेमिंग पर भी अब 40% टैक्स लगाने का फैसला किया है. ऐसा होने से इन क्षेत्रों के कारोबार पर असर होगा, जबकि सरकार को इससे ज्यादा टैक्स मिलेगा.
ये भी पढ़ें: डेवाल्ड ब्रेविस के दिल मे बसता है भारत का ये शहर, MS Dhoni की इस अदा पर हैं फिदा
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।