BCCI New Rules for Players: IPL 2026 के बीच BCCI ने सख्ती अपनाने का फैसला किया है. टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स की एंट्री एवं ई-सिगरेट को लेकर विवाद खड़े हुआ था और अब इनके खिलाफ BCCI ने सख्त कदम उठाया है. एंटी करप्शन और सिक्योरिटी यूनिट ने हाल ही में BCCI को एक रिपोर्ट साझा की थी और इसके बाद टीमों के खिलाफ सख्त नियम लागू करने की खबर सामने आई थी. अब बताया जा रहा है कि BCCI ने टीम मैनेजर्स के साथ नियम साझा कर दिए हैं.
BCCI ने टीमों को भेजी नियमों की लिस्ट
BCCI ने सभी IPL फ्रेंचाइजियों के साथ 8 पेज की गाइडलाइन साझा कर दी है, जिसमें सभी नए नियमों के बारे में बताया गया है. नीचे कुछ मुख्य पॉइंट्स हैं:
- BCCI ने टीमों को हनी ट्रैप के जोखिम से बचने की सलाह दी. खिलाड़ियों पर अगर किसी महिला ने गंभीर आरोप लगा दिए, तो इससे IPL की छवि खराब हो सकती है.
- IPL टीम के सदस्यों के रूम में बिना जानकारी या टीम मैनेजर की अनुमति के बाहरी लोगों को लाने की अनुमति नहीं है.
- खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ के सदस्य सुरक्षा अधिकारी या टीम इंटेग्रिटी ऑफिसर की अनुमति के बिना टीम होटल से बाहर नहीं जा सकते.
- खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ, टीम ऑफिशियल्स और IPL फ्रेंचाइजी का नेतृत्व करने वाले सभी सदस्यों के लिए स्टेडियम में अक्रेडिटेशन कार्ड पहनना जरूरी है.
- मैच के दौरान टीम के मालिकों को खिलाड़ियों या मैनेजर्स से डगआउट में बात करने की अनुमति नहीं है.
- टूर्नामेंट के दौरान वेन्यू, होटल और ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. BCCI ने इसे कानूनी अपराध बताया है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी! ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान? आया चौंकाने वाला अपडेट
नियमों का उल्लंघन करने पर मिलेगी सजा
BCCI ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कदम उठाया जाएगा. उन्होंने टीम मैनेजर्स को निर्देश दे दिए हैं कि जल्द से जल्द सभी खिलाड़ियों को नियमों के बारे में बता दिया जाए. इसके बाद यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो BCCI खिलाड़ियों को नोटिस भेज सकती है या उन पर भारी जुर्माना लगा सकती है. इसके अलावा दोषी पाए गए खिलाड़ियों को मौजूदा या अगले सीजन के लिए बैन किया जा सकता है और अगर मामला गंभीर हुआ, तो पुलिस केस भी दर्ज हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद भी वैभव सूर्यवंशी का नहीं होगा टीम इंडिया में डेब्यू! इन 5 कारणों से सिलेक्टर्स कर सकते हैं ‘इग्नोर’
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
41 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines