IPL 2026 के बाद भी वैभव सूर्यवंशी का नहीं होगा टीम इंडिया में डेब्यू! इन 5 कारणों से सिलेक्टर्स कर सकते हैं 'इग्नोर'

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी खूब रन बना रहे हैं. हर कोई उन्हें टीम इंडिया में देखना चाहता है. हालांकि, कुछ कारण हैं, जिनसे लगता है कि सिलेक्टर्स उन्हें अभी इग्नोर करेंगे.

Vaibhav Sooryavanshi (15)
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी इस समय अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं. सभी फैंस मानकर चल रहे हैं कि सूर्यवंशी को अब भारतीय टीम में डेब्यू करने का मौका मिल जाएगा. हालांकि, कुछ कारण हैं, जिनसे लगता है कि सिलेक्टर्स वैभव सूर्यवंशी को फिलहाल इग्नोर कर सकते हैं और टीम इंडिया में डेब्यू के लिए इंतजार करा सकते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन मचा रहे तबाही

अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन मचा रहे तबाही2 / 6

वैभव सूर्यवंशी ओपनर हैं और टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में अभी जगह नहीं है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन, दोनों ही IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और खूब रन बना रहे हैं. इन दोनों की वजह से ईशान किशन को भी मजबूरन नंबर 3 पर खेलना पड़ रहा है. फिलहाल दोनों ओपनर लगातार रन बना रहे हैं. ऐसे में वैभव को अपने मौके का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

वैभव से पहले काफी लोग लाइन में हैं

वैभव से पहले काफी लोग लाइन में हैं3 / 6

वैभव सूर्यवंशी से पहले यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह समेत कई सारे बल्लेबाज हैं, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. वो काफी समय से टीम इंडिया में डेब्यू के लिए लाइन में लगे हैं. ऐसे में वैभव के बजाय पहले इन्हें मौका दिया जा सकता है.

अभी और अनुभव दिलाने के लिए

अभी और अनुभव दिलाने के लिए4 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक IPL में सिर्फ 17 मैच खेले हैं. वैभव भले ही रनों की बारिश कर रहे हैं लेकिन उनके पास अनुभव कम है. सिलेक्टर्स इसी वजह से उन्हें सीधा टीम इंडिया में लाने से झिझक सकते हैं.

विज्ञापन

15 साल की उम्र बन सकती है कारण

15 साल की उम्र बन सकती है कारण5 / 6

वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल के हैं और उन्हें संभालना काफी बड़ी जिम्मेदारी है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में कभी इतनी कम उम्र के खिलाड़ी को मौका नहीं मिला है. BCCI उन्हें लेकर अभी जोखिम नहीं उठाना चाहेगी और फ्यूचर के लिए मौका दे सकती है.

सभी फॉर्मेट में खुद को साबित करना जरूरी

सभी फॉर्मेट में खुद को साबित करना जरूरी6 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने टी20 क्रिकेट में धमाल मचाया है. उन्हें भारत का फ्यूचर माना जा रहा है. हालांकि, उन्होंने लिस्ट A और फर्स्ट क्लास क्रिकेट मिलाकर कुल 16 मैच ही खेले हैं. सिलेक्टर्स वैभव सूर्यवंशी को एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट, दोनों में भी खुद को साबित करने के लिए कह सकते हैं. अगर वह सभी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन