टीम इंडिया से सूर्यकुमार यादव की छुट्टी! ये खिलाड़ी बनेगा नया कप्तान? आया चौंकाने वाला अपडेट

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 कप्तान हैं और अब खबर आ रही है कि IPL 2026 के बाद उनसे यह जिम्मेदारी छिनी जा सकती है. उनकी जगह धाकड़ बल्लेबाज को नया कप्तान बनाने का मन बनाया गया है.

Suryakumar yadav (12)
1 / 6

Suryakumar Yadav: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया एक नई शुरुआत के इरादे से उतरेगी. हाल ही में भारत ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता है और अब वह 2 साल बाद होने वाले टूर्नामेंट पर फोकस करना चाहेंगे. पिछले दो साल में भारत की टी20 टीम में काफी बदलाव हुआ और इसका फायदा 2026 के वर्ल्ड कप में मिला. अब BCCI ने टीम इंडिया में कुछ बड़े बदलाव करने का मन बना लिया है और एक नए कप्तान की एंट्री हो सकती है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव नहीं रहेंगे कप्तान?

सूर्यकुमार यादव नहीं रहेंगे कप्तान?2 / 6

BCCI ने अब भारत की टी20 टीम का कप्तान बदलने का प्लान बना लिया है. सूर्यकुमार यादव लगभग दो साल से टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं लेकिन TOI की रिपोर्ट के मुताबिक अब उनसे यह जिम्मेदारी छिनने वाली है. भविष्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

किसे कप्तान बनाने की तैयारी?

किसे कप्तान बनाने की तैयारी?3 / 6

श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन बतौर कप्तान काफी अच्छा रहा है. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक श्रेयस अय्यर न सिर्फ भारत की टी20 टीम में वापस आ सकते हैं, बल्कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. सिलेक्टर्स फ्यूचर को देखते हुए अय्यर को जिम्मेदार सौंप सकते हैं.

कब होगा बदलाव?

कब होगा बदलाव?4 / 6

TOI ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत की टी20 टीम में सिलेक्टर्स यह बदलाव IPL के बाद करेंगे. दरअसल, इसके बाद भारत की आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज होने वाली है. इन सीरीज के लिए टीम में बदलाव किया जा सकता है.

विज्ञापन

खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे सूर्यकुमार!

खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे सूर्यकुमार!5 / 6

रिपोर्ट में साफ तौर पर बताया गया है कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जा सकता है. सूर्या की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है और उन्हें सीधे बाहर किया जाना बड़ी गलती होगी. सूर्यकुमार यादव बतौर खिलाड़ी खेल सकते हैं.

सूर्या का कप्तान के रूप में बल्लेबाजी रिकॉर्ड

सूर्या का कप्तान के रूप में बल्लेबाजी रिकॉर्ड6 / 6

जुलाई 2024 में सूर्यकुमार यादव को भारत का फुल टाइम कप्तान बनाया गया. इसके बाद उन्होंने 45 मैचों में भारत की कप्तानी संभाली है और 932 रन बनाए हैं. उनका औसत मात्र 25.88 का रहा है और उन्होंने 152.03 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. जब उन पर कप्तानी का भार नहीं था, तो उनका प्रदर्शन इससे बेहतर था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन