Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 तय करेगा 2027 ODI वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का स्क्वॉड, BCCI ने सिलेक्टर्स के साथ तैयार किया खास प्लान

BCCI Roadmap to ODI 2027 World Cup: बीसीसीआई टी20 विश्व कप की जीत के बाद अब अगले मिशन के लिए तैयारी में लग गई है. साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए सिलेक्टर्स को नया काम सौंप दिया गया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार आईपीएल 2026 का प्रदर्शन खिलाड़ियों का भविष्य तय करेगा.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 20, 2026 15:48

BCCI Roadmap to ODI 2027 World Cup: टीम इंडिया ने हाल ही में टी2 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया की बादशाहत का दौर चल रहा है. ऐसे में अब बीसीसीआई की नजर अब साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप पर बनी हुई है. इसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से नया और खास प्लान तैयार किया गया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस प्लान के तहत वनडे विश्व कप के लिए 20 संभावित खिलाड़ियों की एक सूची तैयार हो गई है. टीम इंडिया के सिलेक्टर्स आईपीएल 2026 में इन खिलाड़ी पर नजर बनाएंगे.

IPL में इन खिलाड़ियों पर होगा खास फोकस

पीटीआई के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के दौरान बीसीसीआई के सिलेक्टर खिलाड़ियों पर खास नजर रखेंगे. अजीत अगरकर की अगुवाई में एस.एस. दास, आर पी सिंह, अजय रात्रा और प्रज्ञान ओझा शामिल है. सिलेक्टर्स को खास निर्देश जारी किए हैं कि ये सभी अपने-अपने शहरों में होने वाले मैचों में पहुंचे. इसी के साथ बाकी मैचों को टीवी पर देखा जाए और संभावित खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ फिटनेस पर भी नजर रखें. जानकारी के लिए बता दें कि साल 2027 में टी20 विश्व कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में किया जाएगा. 

---विज्ञापन---

वनडे विश्व कप पर होगी टीम इंडिया की नजरें

टीम इंडिया का व्हाइट बॉल में कमाल का प्रदर्शन लगातार जारी है. साल 2024 में टीम ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद टीम ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था तो वहीं हाल ही में टी20 विश्व कप का टाइटल जीता है. ऐसे में टीम इंडिया की नजरें अब अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप पर होगी. इसके बाद साल 2028 में टी20 वर्ल्ड कप होगा और उसी साल ओलंपिक पर भी टीम की नजरें होंगी. ऐसे में बीसीसीआई ने सिलेक्टर्स को अभी से ही एक्टिव मोड पर रहने को कह दिया है.

ये भी पढ़िए- IPL 2026 में खेलने उतरेंगे युवराज सिंह के 5 ‘धुरंधर’, अकेले दम पर पलट सकते हैं पूरा मैच

---विज्ञापन---
First published on: Mar 20, 2026 03:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.