BCCI Central Contract 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया था, जिसमें कुल 30 खिलाड़ियों को जगह मिली थी. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बीसीसीआई ने बड़ा बदलाव करते हुए A+ कैटेगरी को हटा दिया था. पिछली बार A+ कैटेगरी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल थे. बोर्ड की ओर से इन खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के जरिए 7 करोड़ मिलते थे. हालांकि अब जसप्रीत बुमराह को लेकर बीसीसीआई को बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है.
बीसीसीआई कर सकती है बड़ा बदलाव
बीसीसीआई तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ियों को A+ कैटेगरी में रखती थी. ऐसे में अब रोहित शर्मा, विराट कोहली ने टेस्ट और टी-20 से संन्यास ले लिया है, जबकि रवींद्र जडेजा भी टी-20आई से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. हालांकि जसप्रीत बुमराह ही तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी बचे हैं. ऐसे में उन्हें नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में A कैटेगरी में रखा गया है, जबकि पिछली बार वह A+ में थे. A+ में रहने वाले खिलाड़ियो को सलाना 7 करोड़, जबकि A कैटेगरी में रहने वाले खिलाड़ियों को 5 करोड़ मिलते हैं. इस लिहाज से बुमराह को हर साल 2 करोड़ का नुकसान होगा.
ऐसे में टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक बीसीसीआई जसप्रीत बुमराह की वजह से अपने कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव कर सकती है और बोर्ड बुमराह को 2 करोड़ की भरपाई कर सकती है. हालांकि जसप्रीत बुमराह के अलावा अक्षर पटेल भी तीनों ही प्रारूपों में भारत की ओर से इन दिनों खेल रहे हैं. लेकिन उन्हें नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड c में रखा गया है.
ये भी पढ़ें: शिवम दुबे को ट्रेन जर्नी को लेकर हो रहा था ‘धक-धक’, लेकिन इस एक शख्स के लिए उठाया बड़ा कदम, खुद बताया सच
बीसीसीआई ने नए कॉन्ट्रैक्ट में साफ नहीं किया था कि हर कैटेगरी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को कितने पैसे मिलेंगे.बीसीसीआई ने इस बार ग्रेड A में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह दी थी.
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
| ग्रेड (Grade) | खिलाड़ियों के नाम |
|---|---|
| ग्रेड A | शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा. |
| ग्रेड B | वाशिंगटन सुंदर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर. |
| ग्रेड C | अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई, ऋतुराज गायकवाड़. |
संबंधित खबरें
ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
14 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines