---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup में अब तक ये 6 खिलाड़ी रहे हैं टीम इंडिया के लिए असली ‘मैच विनर’, BCCI ने लगाई मुहर!

Team India Top Performers: टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब तक टीम इंडिया के लिए शानदार रहा है. उन्होंने ग्रुप स्टेज में USA, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया. अब भारत के लिए सुपर 8 स्टेज की शुरुआत होने जा रही है. इसके पहले BCCI ने उन 6 प्लेयर्स की लिस्ट जारी की, जो टी20 वर्ल्ड कप में अब तक उनके लिए मैच विनर साबित हुए हैं.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 22, 2026 14:31
Team India Top Performers
किन प्लेयर्स ने मचाया गदर?

Team India Top Performers: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अब तक चार मैच खेले हैं और चारों में उन्हें जीत मिली. ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने USA, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को पराजित किया. इसी के साथ उन्होंने सुपर 8 में कदम रखा. 22 फरवरी 2026 यानी आज से टीम इंडिया की सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत होगी. इस बड़े मैच से पहले BCCI ने उन 6 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की, जिनके शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया सुपर 8 तक आ पाई है. BCCI ने सभी मैच विनर्स के नाम सामने रख उन पर मुहर लगाई.

BCCI ने जारी की ग्रुप स्टेज के मैच विनर्स की लिस्ट

बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक टीम इंडिया के हर मैच में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स की फोटो पोस्ट की. नीचे सभी मैच के टॉप परफॉर्मर्स के नाम और उनका प्रदर्शन दिया गया है:

---विज्ञापन---

1. सूर्यकुमार यादव

USA के खिलाफ टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप रहा. सूर्यकुमार यादव ने आकर पारी को संभाला और तेजी से रन बनाए. उन्होंने मैच में 49 गेंदों में 84 रन की नाबाद पारी खेली. यह टीम की जीत का बड़ा कारण रहा.

2. मोहम्मद सिराज

जसप्रीत बुमराह की तबीयत खराब होने के कारण सिराज को USA के खिलाफ खेलने का मौका मिला. उन्होंने इस मुकाबले में 29 रन देकर 3 विकेट झटके. इसी प्रदर्शन के चलते USA की टीम लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही.

---विज्ञापन---

3. ईशान किशन

ईशान किशन ने नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाया. नामीबिया के खिलाफ उन्होंने 24 गेंदों में 61 रन की शानदार पारी खेली, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 40 गेंदों में 77 रन ठोके.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup: बिना एक पैसा खर्च किए कैसे देखें IND vs SA महामुकाबला? ये रहा ‘फ्री’ स्ट्रीमिंग का जुगाड़!

4. हार्दिक पांड्या

नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने तबाही मचाई. उन्होंने 28 गेंद में 52 रन की तूफानी पारी खेली और यह तय किया कि भारत बड़े स्कोर तक पहुंचे.

5. वरुण चक्रवर्ती

वरुण चक्रवर्ती ने नामीबिया के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कमाल कर दिया. चक्रवर्ती ने मात्र 14 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए.

6. शिवम दुबे

नीदरलैंड के खिलाफ शिवम दुबे का बल्ला जमकर बोला. उन्होंने 33 गेंदों में 61 रन ठोके. इस पारी में कई बड़े शॉट शामिल रहे. उन्होंने इसके बाद गेंद से भी कमाल किया और 2 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें:- T20 WC: जसप्रीत बुमराह नहीं, टीम इंडिया के इस गेंदबाज ने उड़ाई SA की नींद, डी कॉक के बयान ने चौंकाया!

First published on: Feb 22, 2026 02:30 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.