BCCI Change Staff: एशिया कप 2025 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया के बैकरूम स्टाफ में एक बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के साथ 15 साल से जुड़े एक सपोर्ट स्टाफ को बीसीसीआई ने बाहर का रास्ता दिखाया है। ये सपोर्ट स्टाफ इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम इंडिया के साथ था, लेकिन अब एशिया कप 2025 के दौरान ये टीम इंडिया के साथ नहीं होंगे।
राजीव कुमार की बीसीसीआई ने की छुट्टी
पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार के कार्यकाल को बीसीसीआई ने आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है। जिसको लेकर बीसीसीआई का मानना है कि लंबे समय से टीम के साथ सपोर्ट स्टाफ का जुड़े होने से टीम को कम फायदा होता है। इसके अलावा खिलाड़ियों की भी उनके प्रति नजदीकियां बढ़ जाती है, जिससे टीम के प्रोग्रेस में बाधा आती है। वहीं बीसीसीआई ने एक मसाज थेरेपिस्ट को रख लिया है। बता दें, राजीव कुमार 15 साल से टीम इंडिया के साथ जुड़े थे।
बाउंड्री पर खड़े दिखते थे राजीव कुमार
अक्सर मैच के दौरान राजीव कुमार को बाउंड्री के पास खड़े हुए देखा जाता था, जब भी खिलाड़ियों को थकान होती थी तो दौड़कर उनके पास मालिश कराने जाते थे। मालिश के जरिए राजवी कुमार टीम इंडिया के खिलाड़ियों की थकान को दूर करते थे।
इसके अलावा रावीज खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स भी तैयार किया करते थे। कई बार राजीव बाउंड्री से उठाकर गेंद भी खिलाड़ियों की तरफ फेंक देते थे, ताकि खिलाड़ियों दौड़कर वहां न आना पड़े। इससे पहले बीसीसीआई ने पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर और स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को भी नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं दिया था।