हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंडिया की एक और नई सीरीज का जल्द होगा ऐलान! वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका

BCCI: बीसीसीआई अभी भविष्य की तैयारियों में लगा हुआ है. इस साल के अंत में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे की तैयारी के लिए अब बीसीसीआई ने एक और सीरीज खेलने का अहम फैसला किया है. जहां पर वैभव सूर्यवंशी को भी बड़ा मौका मिल सकता है.

विज्ञापन
PIC Credit- AI Generated

BCCI: टीम इंडिया अक्टूबर 2026 में न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली है. जहां पर भारतीय क्रिकेट टीम 2 टेस्ट, 5 वनडे और इतने ही टी-20 मुकाबले खेलने वाली है. ये दौरा दिसंबर महीने तक चलने वाला है. ऐसे में बीसीसीआई ने इस सीरीज की तैयारी के लिए अब इंडिया ए को न्यूजीलैंड में भेजने का फैसला किया है. जिससे इस अहम दौरे से पहले कुछ खिलाड़ियों को परिस्थितियों को समझने का अच्छा मौका मिल सके. इस दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को भी बड़ा मौका दिया जा सकता है. 

इंडिया ए की टीम खेलेगी बड़ी सीरीज 

पीटीआई की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर कुल 5 मुकाबले खेल सकती है. जिसमें 3 लिस्ट ए मुकाबले होंगे. वहीं इसके अलावा टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए 2 फर्स्ट क्लास मुकाबले भी खेल सकती है. लिस्ट ए मुकाबले में टीम इंडिया उन युवा खिलाड़ियों को मौका देगी, जो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में बैकअप बन सकते है. वहीं आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतनी होगी. ऐसे में ये 2 फर्स्ट क्लास मुकाबले बहुत ही अहम साबित हो सकते हैं. इसी सीरीज के साथ ही बीसीसीआई रेड बॉल क्रिकेट में भी वैभव सूर्यवंशी को आजमा सकती है. न्यूजीलैंड के दौरे पर वैभव सूर्यवंशी का असली टेस्ट भी हो सकता है. 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, इस स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी

विज्ञापन

यहां देखें न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के मुकाबले

तारीखमैचमैदानसमय (IST)
22 अक्टूबर (गुरुवार)पहला T20Iहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चरात 8:00 बजे
24 अक्टूबर (शनिवार)दूसरा T20Iहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चरात 8:00 बजे
27 अक्टूबर (मंगलवार)तीसरा T20Iहेनरी स्टेडियम, वेलिंगटनरात 8:00 बजे
30 अक्टूबर (शुक्रवार)चौथा T20Iईडन पार्क, ऑकलैंडरात 8:00 बजे
1 नवंबर (रविवार)पांचवां T20Iसेडन पार्क, हैमिल्टनरात 8:00 बजे
4 नवंबर (बुधवार)पहला वनडेईडन पार्क, ऑकलैंडदोपहर 3:00 बजे
7 नवंबर (शनिवार)दूसरा वनडेहेनरी स्टेडियम, वेलिंगटनदोपहर 3:00 बजे
10 नवंबर (मंगलवार)तीसरा वनडेसेडन पार्क, हैमिल्टनदोपहर 3:00 बजे
13 नवंबर (शुक्रवार)चौथा वनडेबे ओवल, तौरंगादोपहर 3:00 बजे
15 नवंबर (रविवार)पांचवां वनडेबे ओवल, तौरंगादोपहर 3:00 बजे
19–23 नवंबर (गुरुवार–सोमवार)पहला टेस्टबेसिन रिजर्व, वेलिंगटनसुबह 11:00 बजे
27 नवंबर–1 दिसंबर (शुक्रवार–मंगलवार)दूसरा टेस्टहेगले ओवल, क्राइस्टचर्चसुबह 11:00 बजे

ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे सीरीज के बाद अब इस टूर्नामेंट से भी कट सकता है संजू सैमसन का पत्ता, BCCI की प्लानिंग ने बढ़ाई टेंशन!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola