IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, इस स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया गया है.
India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज पर खेला जा रहा है. इस मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. वहीं, इस मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव किया गया है. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. वहीं, इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
टॉस के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉस के बाद श्रेयस ने कहा, “विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है, लेकिन टीम शुरुआत में गेंदबाजी कर परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहती है. पिछले मैच में टीम ने सिर्फ एक छोटी सी गलती की थी, जिसे हर समय नियंत्रित नहीं किया जा सकता. कप्तान के तौर पर मुझे अपने गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है.”
---विज्ञापन---
पिच को लेकर भारतीय कप्तान ने कहा कि विकेट काफी अच्छी दिख रही है. मैदान के एक हिस्से में बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी है, इसलिए टीम पहले गेंदबाजी करते हुए परिस्थितियों का अधिकतम फायदा उठाना चाहती है और फिर लक्ष्य का पीछा करेगी. वहीं, टीम संयोजन पर बात करते हुए श्रेयस ने बताया कि भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है.
पिछले मैच में रवि बिश्नोई रहे थे महंगे
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में रवि बिश्नोई काफी महंगे साबित हुए थे. बिश्नोई ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 60 रन लुटाए और एक विकेट भी नहीं ले सके. उन्होंने एक ओवर में 29 रन खर्च कर दिए थे, जिससे मैच भारतीय टीम के हाथों से फिसल गया था. इसी खराब प्रदर्शन का खामियाजा उन्हें उठाना पड़ा है और उनकी जगह प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है. प्रिंस ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट हासिल किए थे.
---विज्ञापन---
#TeamIndia's Playing XI that will take the field at Trent Bridge 🙌
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 0-1 से पीछे चल रही है. पहला मैच बारिश के भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब भारतीय टीम हर हाल में तीसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी. अगर टीम यह मैच हारती है तो सीरीज जीतने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएगी. वहीं, श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान अपनी पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. उनकी कप्तानी में भारत ने चार में से तीन मुकाबले गंवाए हैं, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया.
हिंदी न्यूज़/खेल/IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में हुआ बड़ा बदलाव, इस स्टार खिलाड़ी की हुई वापसी
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.