Cricket News - 2026-07-07T203605.196

जिम्बाब्वे सीरीज के बाद अब इस टूर्नामेंट से भी कट सकता है संजू सैमसन का पत्ता, BCCI की प्लानिंग ने बढ़ाई टेंशन!

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर करने के बाद बीसीसीआई अब एक और बड़े टूर्नामेंट से संजू सैमसन को टीम इंडिया से बाहर कर सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Sanju Samson: जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए संजू सैमसन को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है. बीसीसीआई ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया है. संजू ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद भी बीसीसीआई ने उनपर भरोसा नहीं जताया. अब जिम्बाब्वे सीरीज के बाद संजू का पत्ता एशियन गेम्स 2026 के लिए चुनी गई टीम इंडिया से भी कट सकता है. एशियन गेम्स 2026 के लिए संजू को भारतीय टीम में पहले ही चुना जा चुका है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उनका पत्ता टीम से कट जाएगा. एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. इस टूर्नामेंट के लिए श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी जैसे स्टार बल्लेबाजों को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ