Team India Home Season 2026-27: बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया के आगामी होम सीजन का ऐलान कर दिया गया है. बोर्ड ने मीडिया एडवाइजरी के जरिए इस बात की जानकारी साझा की है. साल 2026-27 में टीम इंडिया 4 टीमों के साथ भिड़ती हुई नजर आएगी, जिसमें 22 मुकाबले खेले जाएंगे. ये सभी मैच भारत के 17 स्टेडियम में होंगे. इस 4 टीमों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया का नाम शामिल है. भारतीय टीम वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज खेलेगी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए उतरेगी. 

वेस्टइंडीज के खिलाफ होंगे 8 मैच

वेस्टइंडीज की टीम सितंबर के महीने में भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी जिसका पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला जाएगा. 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद 6 अक्टूबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी. यहां देखें पूरा शेड्यूल

---विज्ञापन---

क्रमांकदिनतारीखसमयमैचस्थान
1रविवार27-सितंबर-20262:00 PM
पहला वनडे
तिरुवनंतपुरम
2बुधवार30-सितंबर-20262:00 PMदूसरा वनडेगुवाहाटी
3शनिवार03-अक्टूबर-20262:00 PMतीसरा वनडेन्यू चंडीगढ़
4मंगलवार06-अक्टूबर-20267:00 PMपहला टी20लखनऊ
5शुक्रवार09-अक्टूबर-20267:00 PMदूसरा टी20रांची
6रविवार11-अक्टूबर-20267:00 PMतीसरा टी20इंदौर
7बुधवार14-अक्टूबर-20267:00 PMचौथा टी20हैदराबाद
8शनिवार17-अक्टूबर-20267:00 PMपांचवां टी20बेंगलुरु

श्रीलंका को होस्ट करेगा भारत

इसके बाद साल के आखिरी महीने दिसंबर में भारतीय टीम श्रीलंका को होस्ट करेगी. श्रीलंका के इस दौरे का पहला मुकाबला 13 दिसंबर को दिल्ली के मैदान पर खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका के बीच 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएगी. यहां देखें पूरा शेड्यूल

---विज्ञापन---

क्रमांकदिनतारीखसमयमैचस्थान
1रविवार13-दिसंबर-20262:00 PMपहला वनडेदिल्ली
2बुधवार16-दिसंबर-20262:00 PMदूसरा वनडेबेंगलुरु
3शनिवार19-दिसंबर-20262:00 PMतीसरा वनडेअहमदाबाद
4मंगलवार22-दिसंबर-20267:00 PMपहला टी20राजकोट
5गुरुवार24-दिसंबर-20267:00 PMदूसरा टी20कटक
6रविवार27-दिसंबर-20267:00 PMतीसरा टी20पुणे

जिम्बाब्वे के खिलाफ होगी 3 मैचों की सीरीज

जिम्बाब्वे की टीम जनवरी 2027 के महीने में भारत के दौरे पर आएगी. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. यहां देखें पूरा शेड्यूल

---विज्ञापन---

क्रमांकदिनतारीखसमयमैचस्थान
1रविवार03-जनवरी-20272:00 PMपहला वनडेकोलकाता
2बुधवार06-जनवरी-20272:00 PMदूसरा वनडेहैदराबाद
3शनिवार09-जनवरी-20272:00 PMतीसरा वनडेमुंबई

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी BGT

ऑस्ट्रेलिया की टीम साल 2027 में भारत के दौरे पर आएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की सीरीज खेली जाएगी. 25 जनवरी से इस सीरीज की शुरुआत होगी. 

---विज्ञापन---

क्रमांकदिन (से)तारीख (से)दिन (तक)तारीख (तक)समयमैचस्थान
1गुरुवार21-जनवरी-2027सोमवार25-जनवरी-20279:30 AMपहला टेस्टनागपुर
2शुक्रवार29-जनवरी-2027मंगलवार02-फरवरी-20279:30 AMदूसरा टेस्टचेन्नई
3गुरुवार11-फरवरी-2027सोमवार15-फरवरी-20279:00 AMतीसरा टेस्टगुवाहाटी
4शुक्रवार19-फरवरी-2027मंगलवार23-फरवरी-20279:30 AMचौथा टेस्टरांची
5शनिवार27-फरवरी-2027बुधवार03-मार्च-20279:30 AMपांचवां टेस्टअहमदाबाद

ये भी पढ़िए- IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाएंगी ये 4 टीमें, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कर डाली बड़ी भविष्यवाणी

---विज्ञापन---