
1 / 6
IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत से पहले फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. सभी फ्रेंचाइजी के खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. मिनी ऑक्शन में सभी टीमों ने एक बार फिर से स्क्वॉड में बड़े बदलाव करते हुए टीम को मजबूत करने का काम किया है. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले एक बड़ी भविष्यवाणी सामने आई है. टीम इंडिया में खेल चुके पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद की तरफ से इस सीजन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.
कौन सी 4 टीमें बनाएंगी प्लेऑफ में जगह?

2 / 6
आईपीएल 2026 की शुरुआत चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को होने जा रही है. इसकी शुरुआत से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बताया कि कौन सी 4 टीमें इस सीजन टूर्नामेंट के प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएंगी. इस लिस्ट की 3 टीमें पहले भी खिताब जीत चुकी हैं लेकिन एक टीम अभी भी अपने पहले खिताब की तलाश में है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

3 / 6
साल 2025 में आईपीएल का पहला खिताब जीतने वाली आरसीबी की टीम इस सीजन भी काफी मजबूत नजर आ रही है. अभिनव मुकुंद की मानें तो टीम इस साल भी प्लेऑफ मे अपनी जगह पक्की करेगी.
पंजाब किंग्स

4 / 6
अभिनव मुकुंद के मुताबिक साल 2025 में आरसीबी के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली पंजाब किंग्स की टीम इस बार भी प्लेऑफ में पहुंचेगी. अय्यर की कप्तानी में टीम बेहद शानदार नजर आ रही है और अपने पहले खिताब के तलाश में उतरेगी.
चेन्नई सुपर किंग्स

5 / 6
अभिनव मुकुंद ने इस लिस्ट में 5 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी लिया है.पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था लेकिन इस बार टीम पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है. गायकवाड़ की कप्तानी में टीम युवा सितारों से सजी हुई है.
मुंबई इंडियंस

6 / 6
रोहित शर्मा की कप्तानी में 5 बार आईपीएल जीत चुकी मुंबई इंडियंस की टीम भी इस बार प्लेऑफ में जगह बनाएगी, ऐसा अभिनव मुकुंद का मानना है. इस बार टीम हार्दिक पांड्या की कप्तानी में उतर रही है. टीम में सितारों की भरमार है और काफी मजबूत भी नजर आ रही है.