हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/T20 World Cup 2026 में खेलने को लेकर बोले बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास, 'सेफ नहीं…'
क्रिकेट
T20 World Cup 2026 में खेलने को लेकर बोले बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास, ‘सेफ नहीं…’
Bangladesh Captain Litton Das On T20 World Cup Participation: बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है, इस बीच देश टी-20 कैप्टन लिटन दास ने इस मसले को लेकर अपनी बात कही है.
Litton Das Comments On T20 World Cup Participation: बांग्लादेश के टी20I कप्तान लिटन दास ने अपने टीम के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पार्टिसिपेशन को लेकर जारी अनसर्टेनिटी पर खुलकर बात की. हालांकि उन्होंने ये भी कह दिया कि उनके लिए इस पर कमेंट करना सेफ नहीं है.
'पता नहीं T20 WC खेलेंगे या नहीं'
लिटन ने जोर देकर कहा कि दूसरों की तरह ही, ये क्लियर नहीं है कि बांग्लादेश इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेगा या नहीं. जब उनसे पूछा गया, 'क्या आप श्योर हैं कि हम वर्ल्ड कप में खेलेंगे? इसके जवाब में लिटन दास ने कहा, 'मेरी तरफ से, मुझे यकीन नहीं है; हर कोई अनसर्टेन है.'
लिटन ने मीडिया से कहा जब उनसे बीपीएल के दौरान अवेलेबल विकेट्स और क्या वो आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए सही हैं, के बारे में पूछा गया. मुझे लगता है कि इस समय पूरे बांग्लादेश में अनिश्चितता है. कोई जवाब नहीं. मैं सवाल समझ गया हूं जो आप पूछने वाले हैं. मेरे लिए ये सेफ नहीं है. कोई जवाब नहीं.'
दोबारा किया इनकार
जब अगला सवाल मौजूदा जियो पॉलिटिकल टेंशन के बारे में पूछा गया, लिटन ने फिर से कमेंट करने से इनकार कर दिया, उन्होंने कहा, 'ये सेफ नहीं है. सेफ नहीं. सेफ नहीं. कोई जवाब नहीं. शुक्रिया भाई, और कृपया मेरे जवाब से नाराज मत होइए.'
मुस्ताफिजुर को लेकर शुरू हुई टेंशन
जब से मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर ने अपनी टीम से रिलीज किया है, तब से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत आने के खिलाफ रुख अपना रहा है. बताया गया है कि आईसीसी पिछले साल तैयार किए गए शेड्यूल में कोई आखिरी समय पर बदलाव नहीं करेगा, और मैच नियमानुसार ही होंगे. इसके बावजूद, बीसीबी अपने मैचों को ट्रांसफर करने के विचार पर जिद पर अड़ा हुआ है.
Litton Das Comments On T20 World Cup Participation: बांग्लादेश के टी20I कप्तान लिटन दास ने अपने टीम के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पार्टिसिपेशन को लेकर जारी अनसर्टेनिटी पर खुलकर बात की. हालांकि उन्होंने ये भी कह दिया कि उनके लिए इस पर कमेंट करना सेफ नहीं है.
‘पता नहीं T20 WC खेलेंगे या नहीं’
लिटन ने जोर देकर कहा कि दूसरों की तरह ही, ये क्लियर नहीं है कि बांग्लादेश इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेगा या नहीं. जब उनसे पूछा गया, ‘क्या आप श्योर हैं कि हम वर्ल्ड कप में खेलेंगे? इसके जवाब में लिटन दास ने कहा, ‘मेरी तरफ से, मुझे यकीन नहीं है; हर कोई अनसर्टेन है.’
लिटन ने मीडिया से कहा जब उनसे बीपीएल के दौरान अवेलेबल विकेट्स और क्या वो आने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए सही हैं, के बारे में पूछा गया. मुझे लगता है कि इस समय पूरे बांग्लादेश में अनिश्चितता है. कोई जवाब नहीं. मैं सवाल समझ गया हूं जो आप पूछने वाले हैं. मेरे लिए ये सेफ नहीं है. कोई जवाब नहीं.’
---विज्ञापन---
दोबारा किया इनकार
जब अगला सवाल मौजूदा जियो पॉलिटिकल टेंशन के बारे में पूछा गया, लिटन ने फिर से कमेंट करने से इनकार कर दिया, उन्होंने कहा, ‘ये सेफ नहीं है. सेफ नहीं. सेफ नहीं. कोई जवाब नहीं. शुक्रिया भाई, और कृपया मेरे जवाब से नाराज मत होइए.’