Team India Possible Playing 11: एशियन गेम्स 2026 में भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. बारिश के कारण भारत का क्वार्टरफाइनल मैच रद्द हो गया था. अब सेमीफाइनल में बारिश की संभावना नहीं है, जिस वजह से पूरे 20-20 ओवरों के मुकाबले की उम्मीद लगाई जा सकती है. सभी के मन में सवाल है कि भारत की प्लेइंग 11 कैसी होगी और वैभव सूर्यवंशी को टीम मैनेजमेंट द्वारा मौका दिया जाएगा या नहीं. आइए श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.
भारत की कैसी होगी प्लेइंग 11?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली T20I सीरीज में हिट साबित हुई थी. दोनों ने खूब रन बनाए थे और इसी वजह से एशियन गेम्स में भी टीम इंडिया इसी कॉम्बिनेशन के साथ उतर सकती है. ईशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा मिडिल ऑर्डर का भार संभाल सकते हैं. शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में तीन ऑलराउंडर खेल सकते हैं.
कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में यह मैच होने वाला है, जहां स्पिन गेंदबाजी को सपोर्ट मिलता है. इसी वजह से सुंदर और पटेल महत्वपूर्ण किरदार निभा सकते हैं. रवि बिश्नोई पर भी स्पिन गेंदबाजी का भार रहने वाला है. अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह के रूप में भारत के पास दो तेज गेंदबाजों के विकल्प हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (wk), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह.
बेंच: वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम, यश ठाकुर.
ये भी पढ़ें:- Asian Games 2026: बारिश बनेगी IND vs SL सेमीफाइनल मैच में विलेन? जानिए कैसा है मौसम का हाल
भारत का पलड़ा रहा है भारी
भारत और श्रीलंका के बीच T20I इंटरनेशनल में अब तक 33 मैच खेले जा चुके हैं. 23 मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी रहा है और सिर्फ 9 मैचों में श्रीलंका ने जीत हासिल की है. दोनों टीमों के बीच एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था.
भारत और श्रीलंका का पूरा स्क्वाड
टीम इंडिया का स्क्वाड: ईशान किशन (wk), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर (c), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी.
श्रीलंका का स्क्वाड: निरोशन डिकवेला (wk), एशेन बंडारा, सहान अराचिगे (c), लसिथ क्रूसपुले, सोहन डी लिवरा, नुवानिदु फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, दुशान हेमंथा, थारिंडु रत्नायके, चमिका करुणारत्ने, सिनेथ जयवर्धने, वानुजा सहन, गरुका संकेथ, विजयकांत व्यासकांत, नुवान तुषारा.
ये भी पढ़ें:- Asian Games: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
संबंधित खबरें
'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
36 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
57 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
2 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines