Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में अब सिर्फ एक दिन का वक्त है. कल यानी 9 सितंबर से 8 टीमों के बीच एशिया कप का आगाज हो जाएगा. इस बार टूर्नामेंट बीसीसीआई की मेजबानी में यूएई में खेला जा रहा है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका जैसी मजबूत टीमें खितब जीतने की दौड़ में शामिल हैं. ऐसे में सवाल यही है कि आखिर कौन सी टीम खिताब जीतेगी? इसे लेकर भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भविष्यवाणी कर दी है. कार्तिक ने टीम इंडिया को विजेता बताया है. इतना ही नहीं उन्होंने कुछ खिलाड़ियों के नाम भी लिए हैं, जो इस टूर्नामेंट में हीरो बनेंगे.
दिनेश कार्तिक के अनुसार इस बार भारत खिताब जीतने का सबसे प्रबल दावेदार है.डीके का मानना है कि भारतीय टीम की गहराई उसे बाकी टीमों से आगे रखती है.
सबसे ज्यादा रन बनाएंगे शुभमन गिल
दिनेश कार्तिक ने युवा ओपनर शुभमन गिल को टूर्नामेंट का टॉप रन-स्कोरर बताया है. गिल को टीम इंडिया में बतौर उपक्तान जगह मिली है. अभिषेक शर्मा के साथ वो ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. कार्तिक को भरोसा है कि गिल बड़े टूर्नामेंट के दबाव को संभालने में सक्षम हैं. गिल ने भारत के लिए अब तक 21 टी20 मैचों में 1 शतक और 3 अर्धशतक के दमपर 578 रन बनाए हैं.
सबसे ज्यादा विकेट वरुण चक्रवर्ती लेंगे
दिनेश कार्तिक ने भविष्यवाणी की है कि टीम इंडिया के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट निकालेंगे. आईपीएल से पहचान बनाने वाले चक्रवर्ती की ‘वैरिएशन’ बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. खासकर एशियाई पिचों पर जहां स्पिनरों को अतिरिक्त मदद मिलती है. ये खिलाड़ी अब तक भारत के लिए 18 टी20 मैचों में 33 शिकार कर चुका है.
सरप्राइज पैकेज होंगे जितेश शर्मा
क्रिकबज से बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक ने जितेश शर्मा को इस टूर्नामेंट का ‘सरप्राइज पैकेज’ बताया है. ये वही जितेश हैं, जिन्होंने आईपीएल से पहचान बनाई और आखिरी सीजन यानी आईपीएल 2025 में चैंपियन बनी आरसीबी का हिस्सा थे. उन्होंने एक फिनिशर की भूमिका अदा की थी. दाएँ हाथ का ये विकेटकीपर बैटर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाना जाता है. जितेश भले ही 9 मैचों में सिर्फ 100 रन बना पाए हों, लेकिन उनकी काबिलियत इससे कहीं ज्यादा है.
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के पहले तीन मैच कब?
एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होगा और इसी महीने की 28 तारीख को फाइनल खेला जाना है. कुल 8 टीमें खिताब के लिए मैदानी जंग करेंगे. सभी को 2 ग्रुप में बांटा गया है. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है. भारत 10 सितंबर को पहला मैच यूएई के खिलाफ खेलेगी. फिर दूसरा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान से होना है. तीसरा ग्रुप स्टेज मैच 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ तय है. इस बार टीम में सूर्या, संजू, बुमराह और हार्दिक जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: Kerala Cricket League 2025: सैमसन की टीम शान से बनी चैंपियन, काम आए संजू के 30 छक्के 24 चौके
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines