Asia Cup 2023: अक्टूबर-नवंबर में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) से पहले भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK) एशिया कप में भिड़ने वाले हैं। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए जहां टीम इंडिया ने हाल ही में अपने स्कवॉड का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ने धाकड़ तैयारी भी शुरू कर दी है। बाबर आजम की टीम ने मंगलवार को अफगानिस्तान को 142 रनो से धूल चटा दी।
पाकिस्तान की पेस तिकड़ी ने बरपाया कहर
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में जहां पाकिस्तान की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही वहीं दूसरी ओर टीम के गेंदबाजों ने कहर बरपा दिया। पाकिस्तान की तरफ से नसीम शाह, हैरिस राउफ और शाहीन अफरीदी ने 10 में से 8 विकेट झटके। टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज हैरिस रऊफ रहे जिन्होंने 5 विकेट लिए। राउफ के अलावा शाहीन अफरीदी ने भी 2 विकेट लिए और नसीम शाह ने भी तेज रफ्तार गेंदों से सभी को हैरान कर दिया।
भारतीय बल्लेबाजों को हो सकती है परेशानी
पाकिस्तान के पेस अटैक ने पिछले एशिया कप में भी भारत को काफी परेशान किया था। खासतौर पर लेफ्ट हैंड गेंदबाज शाहीन अफरीदी का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। इस बार शाहिन को नसीम शाह का भी साथ मिलने वाला है। एक तरफ जहां भारत के पास बाएं हाथ के गेंदबाजों की कमी है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की ये ताकत टीम को एशिया कप और उसके बाद वर्ल्ड कप में भी परेशान कर सकती है। ऐसे में रोहित, विराट और गिल समेत टॉप ऑर्डर को विशेष तैयारी करनी होगी।
पाकिस्तान ने आसानी से जीता मैच
वहीं मैच की बात करें तो इसमें पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले खेलते 47.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे, जवाब में अफगानिस्तान महज 19.2 खेल सकी और 59 रन पर सिमट गई। इस तरह पाकिस्तान ने 142 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा रन इमाम उल हक ने बनाए।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines