Ashutosh Sharma: टीम इंडिया ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं. हालांकि, चोट हमेशा से ही हार्दिक पांड्या की कमजोरी रही है. अभी भी पांड्या चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं और रिकवर कर रहे हैं.
चयनकर्ताओं को हार्दिक पांड्या के बैकअप की तलाश है. इसी वजह से नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे को मौके दिए जा रहे हैं. हालांकि, अब लग रहा है कि वनडे क्रिकेट में हार्दिक पांड्या का परफेक्ट बैकअप मिल गया है और दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा ने अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया में सिलेक्शन के लिए दावेदारी भी ठोक दी है.
आशुतोष शर्मा ठोक रहे दावेदारी
टीम इंडिया को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए हार्दिक पांड्या के अलावा बैकअप तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चाहिए, जो फिनिशर का किरदार भी निभा सके. इस रोल में आशुतोष शर्मा एकदम फिट बैठते हैं. शर्मा अभी इंग्लैंड में चल रहे वनडे कप 2026 में खेल रहे हैं. वह हैम्पशायर टीम का हिस्सा हैं. शर्मा IPL में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और अब उन्होंने गेंद से भी खुद को साबित कर दिया है.
आशुतोष शर्मा ने वनडे कप 2026 में अब तक 4 मैच खेले हैं और वह 13 विकेट झटक चुके हैं. उनकी इकोनॉमी मात्र 5.94 की रही है. उन्होंने यॉर्कशायर के खिलाफ 3 विकेट, Middlesex के खिलाफ 4, ग्लौकेस्टरशायर के खिलाफ 1 विकेट और एसेक्स के खिलाफ 5 विकेट झटके. वह अपनी मीडियम पेस गेंदबाजी से कहर मचा रहे हैं. आशुतोष को वनडे कप में बल्लेबाजी का उतना मौका नहीं मिला है.
ये भी पढ़ें:- 11 चौके, 5 छक्के… RCB के पूर्व बल्लेबाज ने शतक से ढाया कहर, अकेले दम पर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां!
आशुतोष हो सकते हैं हार्दिक पांड्या के बैकअप
आशुतोष शर्मा पिछले कुछ सालों से IPL में अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं और उन्हें गेंदबाजी का उतना मौका नहीं मिल पाया था. हालांकि, अब आशुतोष ने अपनी गेंदबाजी से भी प्रभावित कर दिया है. हार्दिक पांड्या की तरह नीतीश कुमार रेड्डी भी बार-बार चोटिल होते रहे हैं, वहीं शिवम दुबे वनडे में वापसी के बाद भी अपनी छाप नहीं छोड़ पाए. अभी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के आयोजन में 14 महीने बाकी हैं. इसी वजह से आशुतोष शर्मा को भी मौका दिया जा सकता है. वह टीम इंडिया के नए हार्दिक पांड्या बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर रुमेश पथिरागे? जिन्होंने नीरज चोपड़ा को हराकर CWG 2026 में जीता गोल्ड मेडल
संबंधित खबरें
ग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
22 mins agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
34 mins agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
37 mins ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
53 mins agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
1 hr agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines