11 चौके, 5 छक्के… RCB के पूर्व बल्लेबाज ने शतक से ढाया कहर, अकेले दम पर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां!

Anuj Rawat Century: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के पहले ही मैच में RCB के एक पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने जोरदार शतक जड़ दिया. उन्होंने अपनी एकतरफा पारी के दम पर टीम को 200 रन से अधिक स्कोर पर पहुंचाया.

anuj rawat virat kohli

अनुज रावत ने जड़ा शतक (Image: AI Generated and Instagram/delhipremierleaguet20)

Anuj Rawat Century: दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. पहले ही मैच में रनों की बारिश हुई. RCB के पूर्व खिलाड़ी अनुज रावत ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. एक समय पर उनकी टीम 30 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद अनुज रावत ने आकर अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया और अकेले दम पर गेंदबाजों का हाल बेहाल करके टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. अनुज ने ताबड़तोड़ तरीके से DPL की शुरुआत की.

विज्ञापन

अनुज रावत ने जड़ा शतक

अनुज रावत मौजूदा समय में IPL में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा हैं लेकिन वह पहले RCB से खेलते थे. 2022 से 2024 तक उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में समय बिताया और उन्हें विराट कोहली जैसे दिग्गज से काफी कुछ सीखने को मिला. DPL 2026 का पहला मैच पुरानी दिल्ली 6 और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच खेला गया. पुरानी दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन वह पांच ओवर के अंदर ही तीन विकेट गंवा बैठे.

विज्ञापन

पुरानी दिल्ली के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत ने अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपाया. उन्होंने देव लाकरा के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की. अनुज ने 59 गेंदों में नाबाद 105 रन की पारी खेली. उन्होंने 177.97 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 5 छक्के जड़े. उनकी इस पारी और देव लाकरा के अर्धशतक के दम पर पुरानी दिल्ली 6 ने 203 रन का लक्ष्य रखा.

विज्ञापन

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने जीता मैच

अनुज रावत की धुआंधार पारी और पुरानी दिल्ली के 200 से अधिक रन का लक्ष्य देने के बावजूद सेंट्रल दिल्ली किंग्स को जीत मिली. CDK के कप्तान यश धूल ने 45 गेंदों में 72 रन की शानदार पारी खेली. सिद्धार्थ जून, युगल सैनी और वंश बेदी ने भी अपना योगदान दिया और CDK ने 5 गेंद शेष रहते 4 विकेट से मैच जीतकर टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ