Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का दूसरा मैच 28 जून 2023 से खेला जाने वाला है। मैच का आयोजन इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर किया जाएगा। इंग्लैंड सीरीज का पहला मुकाबला भले ही हार गई हो लेकिन इस मैच में जो रूट ने बेहतरीन पारी खेली। वे दूसरे टेस्ट में भी कहर बरपाने के लिए तैयार हैं। लॉर्ड्स में उनके आंकड़े भी ये ही गवाही दे रहे हैं।
लॉर्ड्स में जो रूट के बेहतरीन रिकॉर्ड
रूट ने लॉर्ड्स में 19 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 35 पारियों में उन्होंने 52.50 की औसत से 1,680 रन बनाए हैं।उनकी स्ट्राइक रेट 57.20 की रही है। उन्होंने वहां 5 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 200 रन रहा है।रूट एक बार खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट में उनसे एक और बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वह अपने बल्ले से टीम को मैच में जीत दिलाना चाहेंगे।
पहले मैच में खेली थी शतकीय पारी
इंग्लैंड के बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटर्स में से एक जो रूट ने एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में तेज गति से रन बनाए थे। उन्होंने पहली पारी में 118 रन बनाए थे और इसमें 7 चौके और 4 छक्के जड़े थे। इसके अलावा दूसरी पारी में भी उनका बल्ला तेजी से बोल रहा था। उन्होंने इसमें 46 रन बनाए थे। लॉर्ड्स में ऑस्ट्र्लिया की टीम उनके लिए विशेष तैयारी में जुटी होगी।
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
31 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
48 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines