Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

अर्जुन-सानिया प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में सचिन तेंदुलकर ने कही दिल की बात, ‘जब बेटा…’

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: अर्जुन तेंदुलकर की शादी सानिया चंडोक से होने वाली है, गुजरात के जामनगर में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे को लेकर बेहद इमोशल बातें कही, जो हर किसी का दिल जीत लेगी.

Author
Edited By : Shariqul Hoda Updated: Feb 26, 2026 08:13
Sachin Arjun Saaniya

Sachin Tendulkar On Arjun-Saaniya Pre Wedding Celebration: सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर और होने वाली बहू सानिया चंडोक की शादी से पहले की पार्टियों में एक इमोशनल स्पीच दी, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. ये कपल आने वाले कुछ दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाला है और उन्होंने जामनगर में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन किया, जिसे इंडिया के टॉप बिजनेसमैन मुकेश और नीता अंबानी ने होस्ट किया.

एमआई ने शेयर किया वीडियो

अर्जुन तेंदुलकर की पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने इस इवेंट का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सचिन ने अपने बेटे की शादी के बारे में खुलकर बात की और बताया कि जब उन्होंने सानिया से मिलवाया तो उन्हें एहसास हुआ कि उनका बेटा बड़ा हो गया है. सचिन ने यह भी बताया कि ये कपल ‘एक-दूसरे के दीवाने’ हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कौन हैं ये T20 World Cup की सांवली सलोनी और बेहद स्मार्ट एंकर? क्रिकेट ही नहीं, इन खेलों के जरिए भी कमाई शोहरत

सचिन ने बयां किए जज्बात

सचिन ने कहा, ‘हमें यहां बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. जब कोई बेटा किसी लड़की को घर लाता है और उसे मिलवाता है, तो आप जानते हैं कि बेटा बड़ा हो गया है. वो एक-दूसरे के प्यार में पागल दिखते हैं. अर्जुन, मुझे कहना होगा कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है कि तुम्हें कोई इतना खास मिला है जो तुमसे उतना ही प्यार करता है जितना तुम उससे करते हो.’

---विज्ञापन---

कब होगी शादी?

रिपोर्ट्स से पता चला है कि अर्जुन और सानिया 5 मार्च को मुंबई में शादी करेंगे. हाल ही में कपल ने परिवारों के साथ मिलकर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें इनवाइट किया.

यह भी पढ़ें- क्रिकेट के ‘गब्बर’ की हुईं ‘गोरी मेम’, कौन हैं शिखर धवन की दूसरी पत्नी सोफी शाइन?

सानिया चंडोक कौन हैं?

सानिया मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की फाउंडर हैं, जो एक पेट ग्रूमिंग और वेलनेस ब्रांड है. उन्होंने 2020 में लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया और बाद में वेटेरिनरी टेक्नीशियन की क्वालिफिकेशन हासिल की. ​​वो ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं. उनके माता-पिता, सनी और गौरिका भी इसी ऑर्गनाइज़ेशन से जुड़े हैं.

First published on: Feb 26, 2026 07:42 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.