IND U19 vs PAK U19: अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की लेकिन शुरुआत बहुत खराब रही. लगातार अंतराल पर टीम ने विकेट गंवाए. एक वक्त लगा था कि भारत 100 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाएगा. हालांकि अर्जुन राजपूत ने अकेले ही टीम को संभाला. उन्होंने पाकिस्तान के गेंदबाजों की खूब पिटाई की. अर्जुन ने 80 गेंदों में ही तूफानी शतक जड़ दिया. शानदार शतक लगाकर वो अब चर्चा में आ गए हैं. उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में आकर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया.
अर्जुन राजपूत ने बल्लेबाजी से जीता दिल
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज खास नहीं कर पाए. भारत ने 22 के स्कोर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. मुश्किल स्थिति में अर्जुन राजपूत ने क्रीज पर कदम रखा. उन्होंने शुरुआत में काफी संयम दिखाया और क्रीज पर डटे रहे. उन्होंने 43 गेंदों में शानदार अर्धशतक लगाया. इसके बाद उनकी नजरें जम गई थीं. उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी कर मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए. अर्जुन ने 80 गेंदों में जबरदस्त शतक लगाया. 107 के स्कोर पर रिजवानुल्लाह ने उन्हें आउट किया. अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 5 सिक्स लगाए.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे शुभमन गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
गरीब परिवार से आते हैं अर्जुन राजपूत
19 साल के अर्जुन राजपूत बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं. वो पंजाब के जालंधर शहर के हैं. उनके पिता का नाम होती राम है. अर्जुन के दादाजी पहले छोले-कुलचे बेचते थे. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद अर्जुन ने कभी हार नहीं मानी. उन्होंने हरभजन सिंह की क्रिकेट एकेडमी से ट्रेनिंग ली. जल्द ही वो पंजाब की अंडर-16 टीम के कप्तान भी बन गए. कूच बिहार ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. इसके जरिए ही उन्हें शेर-ए-पंजाब टी20 कप में खेलने का मौका भी मिला. उन्होंने लुधियाना लायंस की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी की.
खास बात ये है कि अर्जुन राजपूत बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बवाल मचाते हैं. वो शानदार ऑफ स्पिनर हैं. नेपाल के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से दम दिखाया था. अर्जुन ने 8 रन देकर तीन विकेट चटकाए. अब पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है. आर्यवीर सहवाग और अन्वय द्रविड़ पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप रहे. अर्जुन ने इस बार सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. उम्मीद है कि वो आगे भी भारतीय टीम के लिए बड़ी पारियां खेलते रहेंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी, सिराज को मिलेगा मौका?
संबंधित खबरें
दीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
9 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
1 hr ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
1 hr agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
1 hr agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
1 hr agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
2 hrs agoतीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
3 hrs agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
5 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
5 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines