Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

क्या इस वर्ल्ड कप के दौरान राशिद खान T20 क्रिकेट में पूरे कर पाएंगे 700 विकेट? बस चंद कदम दूर है मंजिल

Rashid Khan Set To Reach 700 T20 Wickets: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में राशिद खान एक बड़ा माइलस्टोन हासिल करने को बेकरार है, उम्मीद है कि वो इस ग्लोबल टूर्नामेंट में आसानी से 700 विकेट के आंकड़े को छू लेंगे. इसके लेकर लेग स्पिनर खुद क्या सोचते हैं, आइए आपको बताते हैं.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 7, 2026 16:57
Rashid Khan T20 World Cup Trophy

Rashid Khan Set To Reach 700 Wickets Mark In T20 Cricket: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान राशिद खान मौजूदा दौर में टी20 क्रिकेट के सबसे कामयाब क्रिकेटर्स में से एक है. वो अपनी टीम के साथ टी-20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने को तैयार हैं. टूर्नामेंट के इस एडिशन में उनके नाम एक ऐसा माइलस्टोन हासिल हो सकता है, तो हर गेंदबाज के लिए एक सपना होता है.

T20 क्रिकेट में 700 विकेट के करीब

राशिद खान अब तक सभी टी20 क्रिकेट को मिलाकर 696 विकेट हासिल कर चुके हैं, ऐसे में अगर वो 4 विकेट और चटका लेते हैं तो 700 विकेट के आंकड़े को छू लेंगे. जिस तरह के फॉर्म में वो हैं, उनके लिए इस वर्ल्ड कप में ये मुकाम हासिल करना इतना मुश्किल नहीं है.

---विज्ञापन---

‘कभी विकेट नहीं गिने’

राशिद खान को अपनी परफॉर्मेंस पर गर्व है, उन्होंने कहा, ‘बहुत अच्छा लग रहा है! मैंने सिर्फ़ 9-10 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है और फिर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला बनना मेरे लिए एक सपने से भी बढ़कर है. टी20 क्रिकेट, मुझे नहीं पता, 2004-05 में आया था. मैंने कभी अपने विकेट नहीं गिने, मुझे मीडिया से ही पता चलता है कि मैं 400, 500, 600 विकेट तक पहुंच गया हूं.

यह भी पढ़ें- WPL 2026 में छाया इन 10 ग्लैमर क्वीन के हुस्न का जादू, अदाओं से बनाया क्रिकेट फैंस को दीवाना

---विज्ञापन---

‘बहुत खुशनसीब हूं’

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं हर दिन अपना बेस्ट देने की कोशिश करता हूं, मुझे टीम के लिए अच्छा परफॉर्म करते रहना है, मुझे विकेट लेने हैं, मैं मुश्किल हालात में बॉलिंग करना चाहता हूं जहां टीम को जरूरत हो और इसी वजह से मैं फोकस्ड रहता हूं. मैं अभी भी कभी-कभी सोचता हूँ कि 700 विकेट कोई छोटी बात नहीं है, वहां तक पहुंचने के लिए बहुत समय और बहुत मेहनत लगती है, लेकिन मैं खुशनसीब हूं और मैं बहुत, बहुत खुश हूं कि मैंने ये माइलस्टोन हासिल किया और उम्मीद है कि हम 7000 तक पहुंचेंगे.’

आईपीएल का तजुर्बा आएगा काम

स्टार लेग-स्पिनर ने कहा कि आईपीएल में खेलने का अफगान खिलाड़ियों का तजुर्बा इस ग्लोबल टूर्नामेंट में उनके काम आएगा. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं, लेकिन फिर भी आपको अच्छी बॉलिंग करनी होगी, और विकेट अच्छा दिख रहा है, मुझे लगता है कि ये बैटिंग के लिए अच्छा है, लेकिन फिर भी आईपीएल में यहां बहुत खेलने का जो एक्सपीरिएंस आपके पास है, मुझे लगता है कि आपको उस अनुभव का यहां इस्तेमाल करना होगा और आप बैट्समैन को सबसे अच्छी बॉलिंग कर सकते हैं, इसलिए ये एक अच्छा मैच होने वाला है.’

First published on: Feb 07, 2026 04:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.