हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AFG vs UAE Highlights: अफगानिस्तान ने जीता पहला मुकाबला, 5 विकेट से यूएई को हराया, अजमत बने हीरो

AFG vs UAE T20I World Cup Up 2026 Highlights: अफगानिस्तान की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत हासिल कर ली है. इस मैच में जीत हासिल करते हुए टीम ने सुपर 8 की अपनी उम्मीदों के भी जिंदा रखा है. अजमतुल्लाह ओमरजई ने इस मैच में कमाल का ऑलराउंड प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Live Updates

14:36 (IST) 16 Feb 2026

अफगानिस्तान ने जीता मैच

अफगानिस्तान की टीम ने इस मैच में 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है. अजमत ने इस मैच में अंतिम ओवरों में कमाल की पारी खेली. उन्होंने 21 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की तूफानी पारी खेल टीम को जीत दिलाई. इस टूर्नामेंट में ये टीम के लिए पहली जीत रही है.

14:34 (IST) 16 Feb 2026

आखिरी ओवर में 4 रनों की जरूरत

अफगानिस्तान को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए आखिरी ओवर में महज 4 रनों की दरकार होगी. मोहम्मद नबी और अजमत की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

14:27 (IST) 16 Feb 2026

रसूली ताबड़तोड़ पारी खेल हुए आउट

अफगानिस्तान को इस मैच में 5वां झटका लग चुका है. टीम के बल्लेबाज दारविश रसूली को जुनैद के बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. रसूली ने इस मैच में 23 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. अफगान टीम को जीत के लिए 15 गेंदों में 21 रन की जरूरत.

17.3 ओवर के बाद स्कोर:- 140 रन 5 विकेट

14:19 (IST) 16 Feb 2026

रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मैच

अफगानिस्तान और यूएई के बीच का ये मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है. अफगानिस्तान की टीम को 24 गेंदों में 42 रनों की जरूरत है. टीम के लिए दारविश और अजमत की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

16 ओवर के बाद स्कोर:- 119 रन 4 विकेट

14:06 (IST) 16 Feb 2026

इब्राहिम जादरान 53 रन बनाकर हुए आउट

अफगानिस्तान की टीम अब लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई के खिलाफ मैच में मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है. इब्राहिम जादरान को मुहम्मद अरफान ने 53 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया है. ये उनके लिए मैच की दूरी सफलता रही. जादरान ने इस पारी में 41 गेंदों में 53 रन बनाए. टीम को जीत के लिए 38 गेंदों में 64 रनों की जरूरत.

13.1 ओवर के बाद स्कोर:- 97 रन 4 विकेट

13:57 (IST) 16 Feb 2026

इब्राहिम जादरान ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

इब्राहिम जादरान ने यूएई के खिलाफ मैच में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. इसी के साथ अफगानिस्तान की टीम अब लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. टीम को जीत के लिए अब 42 गेंदों में 72 रनों की दरकार है.

12 ओवर के बाद स्कोर:- 89 रन 3 विकेट

13:49 (IST) 16 Feb 2026

अफगानिस्तान की तीसरी विकेट गिरी

अफगानिस्तान की टीम को लक्ष्य का पाछा करते हुए एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार बल्लेबाज अटल 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं. अब हर किसी की नजरें इब्राहिम जादरान पर टिकी हुई हैं.

10 ओवर के बाद स्कोर:- 72 रन 3 विकेट

13:39 (IST) 16 Feb 2026

अफगानिस्तान का स्कोर 50 के पार

अफगानिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंच चुका है. टीम के लिए इब्राहिम जादरान बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. उन्होंने 25 गेंदों का सामना करते हुए 34 रन बना लिए हैं. टीम को जीत के लिए अभी 72 गेंदों में 105 रनों की जरूरत है.

8 ओवर के बाद स्कोर:- 56 रन 2 विकेट

13:28 (IST) 16 Feb 2026

अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

अफगानिस्तान की टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरा विकेट गिर चुका है. गुलबदीन नायू को अरफान ने पवेलियन की राह दिखाई. उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए 13 रन बनाए.

5.3 ओवर के बाद स्कोर:- 40 रन 2 विकेट

13:02 (IST) 16 Feb 2026

अफगानिस्तान को लगा पहला झटका

यूएई के सामने लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम को रबमानुल्लाह गुरजाब के रूप में पहला झटाक लगा चुका है. वो इस पारी में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. जुनैद को मिली पारी की पहली सफलता.

12:47 (IST) 16 Feb 2026

यूएई की पारी हुई खत्म

यूएई ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में 2 विकेट गंवाए. टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया है. अफगानिस्तान को अगर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करनी है तो 161 रनों का स्कोर बनाना होगा.

20 ओवर के बाद स्कोर:- 160 रन 9 विकेट

12:38 (IST) 16 Feb 2026

UAE को लगा 7वां झटका

UAE को इस मैच में 7वां झटका सोहेब खान के रूप में लगा है. अजमत उल्लाह ओमरजई ने इस पारी में अपना चौथा विकेट हासिल किया है. सोहेब खान ने एक कमाल की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए.

18.3 ओवर के बाद स्कोर:- 152 रन 7 विकेट

12:21 (IST) 16 Feb 2026

राशिद खान को मिली पहली सफलता

अफगानिस्तान के स्पिन दिग्गज राशिद खान ने इस मैच में अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है. उन्होंने मुहम्मद अरफान का विकेट चटकाया. अरफान इस पारी में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. इसी के साथ राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में अपने 700 विकेट भी पूरे कर लिए हैं.

15.3 ओवर के बाद स्कोर:- 121 रन 6 विकेट

12:19 (IST) 16 Feb 2026

सोहेब ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

यूएई के धाकड़ बल्लेबाज सोहेब खान ने इस मैच में अपना ताबड़तोड़ अर्धशतक पूरा कर लिया है. 37 गेंदों में उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की है. इस पारी में अब तक वो 5 चौके और 3 छक्के जड़ चुके हैं.

12:16 (IST) 16 Feb 2026

एक ओर में गिरे 2 विकेट

अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज अजमत उल्लाह ओमरजई ने एक ही ओवर में 2 विकेट हासिल करते हुए अफगानिस्तान की वापसी करा दी है. उनके लिए ये मैच का तीसरा विकेट रहा. हर्षित कोशिक इस मैच में 3 गेंद खेले लेकिन अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

14.5 ओवर के बाद स्कोर:- 114 रन 5 विकेट

12:13 (IST) 16 Feb 2026

यूएई को लगा चौथा झटका

यूएई की टीम को इस पारी का चौथा झटका सईद हैदर के रूप में लगा है. ओमरजई के लिए ये इस पारी की दूसरी विकेट रही. हैदर ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 13 रनों की पारी खेली.

14.2 ओवर के बाद स्कोर:- 114 रन 4 विकेट

12:00 (IST) 16 Feb 2026

UAE का तीसरा विकेट गिरा

यूएई की टीम को इस मैच में तीसरा झटका लगा चुका है. टीम के लिए तेजी से रन बना रहे आलीशान 40 रन बनाकर मुजीब का शिकार बने हैं. उन्होंने इस पारी में 31 गेंदों का सामना किया. मुजीब के लिए ये इस पारी की तीसरी सफलता रही.

10.2 ओवर के बाद स्कोर:- 97 रन 3 विकेट

11:54 (IST) 16 Feb 2026

10 ओवर में पूरे हुए 93 रन

यूएई की टीम ने 10 ओवर में 93 रन बना दिए हैं. अफगानिस्तान के सभी गेंदबाजों को बल्लेबाजों ने आड़े हाथों लिया है. आलीशान और सोहेब के बीच 49 गेंदों में 80 रन की साझेदारी हो चुकी है.

10 ओवर के बाद स्कोर:- 93 रन 2 विकेट

11:48 (IST) 16 Feb 2026

UAE के बल्लेबाजों ने पकड़ी रफ्तार

यूएई के लिए सोहेब और आलीशान की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है. दोनों ने अफगानिस्तानी गेंदबाजों के सामने रनों की रफ्तार को बढ़ा दिया है. आलीशान 20 तो वहीं सोहेब 34 रन बनाकर क्रीज पर खड़े हुए हैं.

9 ओवर के बाद स्कोर:- 77 रन 2 विकेट

11:37 (IST) 16 Feb 2026

पावरप्ले में UAE की शानदार बल्लेबाजी

यूएई की पारी का पावरप्ले खत्म हो गया है. सोहेब खान और आलीशान की जोड़ी यूएई के लिए क्रीज पर बनी हुई है. टीम ने पहले 2 विकेट जल्दी गिरने के बाद पारी को संभाल लिया है.

6 ओवर के बाद स्कोर:- 55 रन 2 विकेट

11:33 (IST) 16 Feb 2026

विकेट गिरने के बाद संभली UAE

UAE ने पहले 2 ओवर में ही 2 विकेट गंवाने के बाद पारी को संभाल लिया है. टीम ने रनों की रफ्तार बढ़ा दी है. 5 ओवर के बाद टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन हो गया है. टीम के लिए आलीशान और सोहेब की जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है.

5 ओवर के बाद स्कोर:- 43 रन 2 विकेट

11:18 (IST) 16 Feb 2026

यूएई को लगा दूसरा झटका

दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर यूएई को दूसरा झटका भी लग गया है. टीम के कप्तान मुहम्मद वसीम 6 गेंदों में 10 रन बनाकर मुजीब उर रहमान का शिकार बन गए. उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके लगाए.

दूसरे ओवर के बाद स्कोर:- 13 रन 2 विकेट

11:12 (IST) 16 Feb 2026

UAE को लगा पहला झटका

पारी के पहले ही ओवर में यूएई को पहला झटका लग गया है. अजमत उल्ला ओमरजई ने पहले ही ओवर में आर्यांश शर्मा को आउट कर दिया है. वो अपना खाता तक नहीं खोल पाए.

पहले ओवर के बाद स्कोर:- 2 रन 1 विकेट

11:04 (IST) 16 Feb 2026

क्रीज पर उतरे UAE के बल्लेबाज

यूएई के लिए आर्यांश शर्मा और मुहम्मद वसीम की जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है. अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी की कमान अजमत उल्लाह ओमरजई को सौंपी गई है. देखना दिलचस्प होगा की ये दोनों यूएई को कैसी शुरुआत दे पाते हैं.

10:54 (IST) 16 Feb 2026

पिच पर बल्लेबाजी होगी मुश्किल

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिन के मैचों में बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है. ऐसे में UAE के बल्लेबाजों को संभल कर शुरुआत करनी होगी. अफगानिस्तान की गेंदबाजी इस मैदान पर कारगर साबित हो सकती है.

10:47 (IST) 16 Feb 2026

2 बदलाव के साथ उतरी UAE

UAE की टीम इस मैच में 2 बड़े बदलावों के साथ उतर रही है. मुहम्मद फारूक और मयंक कुमार की जगह सिमरजीत सिंह और सैयद हैदर को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

10:37 (IST) 16 Feb 2026

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (W), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (C), मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान शरीफी

10:36 (IST) 16 Feb 2026

UAE की प्लेइंग 11

UAE: आर्यांश शर्मा (W), मुहम्मद वसीम (C), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह

10:34 (IST) 16 Feb 2026

अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने इस मैच में टॉस जीत लिया है. दिल्ली के मैदान पर उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऐसे में UAE के सलामी बल्लेबाज इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे.

AFG vs UAE T20I World Cup Up 2026 Highlights: टी20 विश्व कप 2026 का 28वां मुकाबला अफगानिस्तान और यूएई के बीच खेला गया. इस मैच में अफगानिस्तान टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल कर ली है. टीम ने यूएई को 5 विकेट से हरा दिया है. इस मैच में टीम के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने कमाल का ऑलराउंड खेल दिखाया. उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए तो वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 40 रनों की तूफानी पारी खेली. यूएई के लिए इस टूर्नामेंट की ये दूसरी हार रही. टीम का अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका के 18 फरवरी को होना है.

सुपर 8 की उम्मीदें बरकरार

अफगानिस्तान की टीम ने इस जीत के साथ ही सुपर 8 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को भी जिंदा रखा है. हालांकि इसका उम्मीद काफी कम ही नजर आ रही है. इस जीत के साथ ही टीम अब तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. अफगानिस्तान चाहेगी की न्यूजीलैंड की टीम अपना आकिरी मैच हार जाए तभी वो सुपर 8 में अपनी जगह बना पाएंगे.

मैच में पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी यूएई की टीम ने 20 ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 160 रनों का स्कोर खड़ा किया. यूएई के लिए सोहेब खान ने सबसे ज्यादा 48 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली तो वहीं अफगानिस्तान के लिए अजमत उल्लाह ओमरजई ने 4 विकेट हासिल किए. अफगानिस्तान ने 4 गेंदें रहते ही इस मैच को अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

Afghanistan vs UAE T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम यूएई हेड टू हेड आंकड़े

इन दोनों टीमों के बीच हुई टक्कर में अफगानिस्तान का पलड़ा सीधे तौर पर भारी नजर आता है लेकिन अपना दिन होने पर यूएई की टीम भी बाजी मार ले जाती है. अब तक खेले गए 15 मैचों में से 12 बार अफगानिस्तान ने मैच जीता है तो वहीं 3 बार यूएई ने भी जीत का स्वाद चखा है. यूएई आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ साल 2023 दिसंबर में मुकाबला जीत पाई थी.


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola