Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

अबरार अहमद के सनराइजर्स में शामिल होने से IPL 2026 में पड़ेगा कितना असर? BCCI ने दिया पहला बयान

BCCI Statement on Abrar Ahmad: इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड में सनराइजर्स की टीम ने पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी अबरार अहमद को 2 करोड़ में खरीद लिया है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. इसका असर अब आईपीएल के नए सीजन पर कितना पड़ेगा इसको लेकर बीसीसीआई ने चुप्पी तोड़ी है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 13, 2026 16:13

BCCI Statement on Abrar Ahmad: सनराइजर्स लीड्स की टीम ने द हंड्रेड के नए सीजन के लिए पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीद लिया है. भारत में इसको लेकर काफी बवाल मच रहा है. सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस काव्या मारन को काफी ट्रोल कर रहे हैं. आईपीएल में सनराइजर्स की टीम की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस के हाथों में है लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बायकॉट सनराइजर्स हैदराबाद ट्रेंड करने लगा है. इस पूरे मामले को लेकर अब बीसीसीआई ने भी चुप्पी तोड़ दी है. बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने क्या कुछ कहा आइए आपको बताते हैं.

राजीव शुक्ला ने इस मुद्दे पर क्या कहा?

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के मुताबिक इस मुद्दे से आईपीएल पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमारे आईपीएल में इस तरह का कुछ नहीं है. हमा बाहर की लीग में कुछ नहीं कर सकते. हमारा अधिकार क्षेत्र IPL तक आता है. बाहर किस लीग में कौन क्या कर रहा है उसमें हम कैसे दखल दे सकते हैं? ये उनके ऊपर है कि वे क्या करते हैं. IPL में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है.”

28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. भारत की इस फ्रेंचाइजी लीग में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खेलता है. साल 2008 में केवल एक सीजन में ही पाक खिलाड़ी खेले थे इसके बाद से उनके ऊपर बैन लगा दिया गया था. इस बार के सीजन के लिए शेड्यूल को 2 चरणों में रिलीज किया जाएगा. पहले 20 मैचों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है. पहला मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और सनराइजर्स के बीच खेला जाएगा. पहले चरण में सभी टीमें 4-4 मैच खेलेंगी. सामने आई जानकारी के अनुसार इस सीजन का फाइनल मैच 31 मई को खेला जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- कौन हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद? जिन्हें खरीद मुसीबत में फंसी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें नेटवर्थ

First published on: Mar 13, 2026 04:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.