कौन हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद? जिन्हें खरीद मुसीबत में फंसी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें नेटवर्थ

Abrar Ahmad net Worth: पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी अबरार अहमद को द हंड्रेड में काव्या मारन की सनराइजर्स ने 2 करोड़ में खरीद लिया है. इसे लेकर जबरदस्त बवाल मच चुका है. आइए आपको बताते हैं कि कौन है अबरार अहमद और उनकी नेटवर्थ कितनी है.

jacket (61)
1 / 6

 

Abrar Ahmad net Worth: भारत में इस समय इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग द हंड्रेड को लेकर जबरदस्त तरीके से चर्चा हो रही है. इस टूर्नामेंट में 4 फ्रेंचाइजी के मालिक भारतीय हैं. जिसमें से एक काव्या मारन की टीम सनराइजर्स लीड्स है. उन्होंने नए सीजन के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके बाद से ही भारत में इसको लेकर जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है. क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर लगातार काव्या मारन को इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं. 

विज्ञापन

पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी हैं अबरार

पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी हैं अबरार2 / 6

अबरार अहमद 27 साल के पाकिस्तान के युवा खिलाड़ी है. पाक टीम के लिए वो टी20 विश्व कप की टीम का भी हिस्सा रहे थे. अबरार ने पाकिस्तान के लिए साल 2022 में डेब्यू किया था. अब तक वो 10 टेस्ट, 15 वनडे और 38 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं. 

विज्ञापन

अबरार को लेकर क्यों मचा बवाल?

अबरार को लेकर क्यों मचा बवाल?3 / 6

बॉर्डर से लेकर क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल गर्म ही नजर आता है. इसी बीच टी20 विश्व कप में मचे बवाल के बाद सनराइजर्स की टीम ने अबरार को 2 करोड़ रुपये में खरीद लिया है, जिसको लेकर फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं.

किसी और भारतीय मालिक ने नहीं खरीदा पाकिस्तानी

किसी और भारतीय मालिक ने नहीं खरीदा पाकिस्तानी 4 / 6

काव्या मारन के अलावा किसी और भारतीय मालिक वाली फ्रेंचाइजी ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को नहीं खरीदा है. अबरार के साथ-साथ सनराइजर्स उस्मान तारिक को खरीदने के लिए भी ट्राई किया था. इसी के चलते भारत में इसको लेकर बवाल मचा हुआ है. 

विज्ञापन

अबरार की नेट वर्थ कितनी है?

अबरार की नेट वर्थ कितनी है?5 / 6

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद की नेटवर्थ करीब 9 करोड़ रुपए है. उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मिलने वाली सैलरी और मैच फीस है. इसी के साथ उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग से भी कमाई होती है. अब द हंड्रेड में खेलने के लिए उनको 2 करोड़ रुपये मिलेंगे. 

अबरार अहमद का टी20 प्रदर्शन

अबरार अहमद का टी20 प्रदर्शन6 / 6

अबरार पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश प्रीमियर लीग और मेजर क्रिकेट लीग में भी खेल चुके हैं. इसी के साथ वो पीएसएल में 4 टीमों का हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने टी20 करियर में 84 मैचों में 109 विकेट चटकाए हैं. 38 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उन्होंने पाकिस्तान के लिए 52 विकेट झटके हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन