Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

क्या विराट कोहली का कारनामा दोहराएंगे अभिषेक शर्मा? टीम इंडिया को अकेले बना सकते हैं T20 World Cup चैंपियन

Abhishek Sharma-Virat Kohli: अभिषेक शर्मा के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 किसी बुरे सपने की तरह रहा है. अभिषेक ने पिछले 7 मैचों में मात्र 89 रन बनाए हैं. उनका हाल भी विराट कोहली की तरह रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 में विराट भी फ्लॉप रहे थे लेकिन फाइनल में उन्होंने धमाल मचाया था. कुछ ऐसा ही अभिषेक शर्मा को भी करना होगा.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 7, 2026 21:56
Abhishek Sharma-Virat Kohli
अभिषेक दोहराएंगे विराट का कारनामा?

Abhishek Sharma-Virat Kohli: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच होने जा रहा है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले सभी को उम्मीद थी कि अभिषेक शर्मा धमाल मचाएंगे और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेंगे. हालांकि, टीम इंडिया का ये सलामी बल्लेबाज अब तक अपनी छाप छोड़ने में असफल रहा है. उनका हाल भी विराट कोहली के 2024 के टी20 वर्ल्ड कप की तरह रहा है. अब फाइनल में भी वो विराट कोहली का कारनामा दोहराने की कोशिश करेंगे.

विराट कोहली के लिए भूलने लायक रहा था टी20 वर्ल्ड कप 2024

विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप 2024 भूलने लायक रहा था. फाइनल से पहले टूर्नामेंट में उन्होंने 7 मैचों में कुल 75 रन बनाए थे. उनका स्कोर 1, 4, 0, 24, 37, 0 और 9 रन था. विराट कोहली ने इससे पहले किसी भी टी20 वर्ल्ड कप में इतना निराश नहीं किया था.

---विज्ञापन---

29 जून 2024 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में विराट ने धमाकेदार कमबैक किया. उन्होंने 59 गेंदों में 76 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. इसी के दम पर टीम इंडिया 176 रन के बड़े स्कोर पर पहुंच पाई और आखिर में रोहित एंड कंपनी के नाम वर्ल्ड कप रहा.

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: फाइनल में ‘फ्लॉप’ हुए ये 4 स्टार, तो टीम इंडिया की बढ़ जाएगी मुसीबत! अब कमबैक जरूरी

अभिषेक शर्मा के पास इतिहास दोहराने का मौका

अभिषेक शर्मा का हाल भी विराट कोहली की तरह ही रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अभिषेक शर्मा ने 7 मैच खेले हैं और इसमें उन्होंने मात्र 89 रन बनाए हैं. अगर उनके एक अर्धशतक को हटा दिया जाए, तो उनका बाकी टूर्नामेंट भूलने लायक ही रहा है.

अब अभिषेक शर्मा के पास भी विराट कोहली जैसा इतिहास दोहराने का मौका है. विराट ने जैसे 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में लगातार फ्लॉप होने के बाद फाइनल में टीम को जीत दिलाई थी, कुछ ऐसा ही अब अभिषेक को भी करना होगा. उन्हें अपनी पुरानी पारियों को भूलकर अब फाइनल में बड़ा स्कोर बनाना होगा.

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने शुरू की IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को फिर चैंपियन बनाने की तैयारी, स्लिम-सुपरफिट ‘हिटमैन’ का प्लान रेडी

First published on: Mar 07, 2026 09:56 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.